मालदा में जारी है जाली नोटों का कारोबार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2016 1:34 AM

विज्ञापन

मालदा. 1000 तथा 500 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा के बाद सरकार द्वारा जाली नोटों के कारोबार पर रोक लगा देने संबंधी भले ही तमाम तरह के दावे किये जा रहे हों, लेकिन मालदा जिले में जाली नोटों के कारोबारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. जाली नोटों के कारोबार में लगे […]

विज्ञापन
मालदा. 1000 तथा 500 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा के बाद सरकार द्वारा जाली नोटों के कारोबार पर रोक लगा देने संबंधी भले ही तमाम तरह के दावे किये जा रहे हों, लेकिन मालदा जिले में जाली नोटों के कारोबारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है. जाली नोटों के कारोबार में लगे तस्कर अभी भी मौका लगते ही इस काम को अंजाम दे रहे हैं.

बुधवार की देर रात को पुलिस ने 50 हजार रुपये के जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह घटना कालियाचक थाना के नया ग्राम इलाके की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम हजरूल शेख है. उसके पास से 1000 रुपये के पुराने जाली नोट बरामद किये गये हैं.

पुलिस ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर नया ग्राम इलाके में स्थित आरोपी के घर में अभियान चलाया गया. उसके बिस्तर के नीचे से 50 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किये गये. पुलिस ने बताया है कि वह काफी दिनों से जाली नोटों के बारोबार में सक्रिय था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं. वह काफी दिनों से फरार था. पुलिस को उसके घर वापस आने की जानकारी मिली. उसके बाद ही पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए अभियान चलाया. इसी दौरान 50 हजार के नकली नोट भी बरामद कर लिये गये. कालियाचक थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola