सिलीगुड़ी : फिर बरामद हुए घर से भागे तीन नाबालिग बच्चे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2016 1:33 AM
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस ने घर से भागे तीन बच्चों को भक्तिनगर इलाके से बरामद किया है. इनमें दो नाबालिग लड़की भी शामिल है. यह तीनों सोशल मीडिया के माध्यम से बने दोस्तों के बहकावे में आकर अपने घर से निकल गये थे. यह जानकारी पुलिस कमिश्नर सीएस लेप्चा ने दी. वह भक्तिनगर थाने में […]
कमिश्नर ने बताया कि बच्चों से की गयी पूछताछ में मालूम हुआ है कि इन तीनों का मन पढ़ाइ से उब गया था. इनके भीतर भी अमीर बनने की चाह पैदा हुयी थी. अपने ख्वाब को पूरा करने के लिये काम की तलाश में ये तीनों अपने घर से भाग निकले. 21 नवंबर से ये तीनों भक्तिनगर थाना इलाके के एक बस्ती में किराये के घर में रह रहे थे और पिछले तीन दिनों से काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे. अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कमिश्नर ने आगे बताया कि इन तीनों के अतिरिक्त भी सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट इलाके से और भी चार नाबालिक लड़कियों को बरामद किया गया है. एक सप्ताह में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल आठ युवतियों को बरामद किया है. इसके अतिरिक्त पिछले सप्ताह न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने दस युवतियों को बरामद किया था. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले दो सप्ताह में बरामद युवतियों और महिलाओं के कुछ मामले प्यार मोहब्बत से जुड़े हुए हैं. इन मामलों की जांच में पाया गया है कि अधिकांश युवती और महिलाएं इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से संपर्क में आये. जहां लड़की या युवती काम करने और अपने परिवार की स्थिति सुधारने के लिये अपराधियों के चंगुल में फंसी वहीं कुछ विवाहित महिलाएं ऐश-ओ-आराम की जिंदगी गुराजने की आश में सोशल मीडिया के जरिए सताई गयी. युवती व महिलाओं के मन को भांप कर दूर बैठे अपराधी सोशल मीडिया के माध्यम से अपना जाल बिछाते हैं. धीरे-धीरे अपने शिकंजे मे लेने के बाद अपराधी ऐसी महिलाओं के साथ धोखाधड़ी और ब्लैकेल करने लगते हैं. प्रताड़ित होने के बाद भी महिलाएं मामले का खुलासा नहीं करती हैं. इसके अलावा युवतियों व लड़कियों के साथ तस्करी का ही अधिकांश मामला उभर कर सामने आया है. कमिश्नर ने शहर के नागरिकों को आगाह करते हुए कहा कि इंटरनेट, सोशल मीडिया के दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर इसके इस्तेमाल करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










