मोदी के विरुद्ध गौतम ने कसा तंज, निकाली धिक्कार रैली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2016 1:33 AM
सिलीगुड़ी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के विरूद्ध तणमूल कांग्रेस (तकां) सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा दिल्ली से शुरू की गयी सियासत गुरूवार को सिलीगुड़ी तक पहुंच गयी. ममता के आह्वान पर पूरे देश के साथ-साथ आज सिलीगुड़ी में भी तृकां ने नोटबंदी के विरूद्ध आंदोलन किया. आंदोलनकारियों के अगुवा नेता दार्जिलिंग जिला तृकां […]
श्री देव का कहना है कि मोदी ने पांच सौ और हजार के नोट अचानक बंद करने का जो एलान किया वह कई राज्यों में होनेवाले चुनावी राजनीति के तहत किया है. मोदी के इस चुनावी दांव-पेंच का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. रूपये व खुदरे की किल्लत से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. श्री देव का कहना है कि इससे पहले भी कइ सरकार रूपये व मुद्रा बदलने का जोखिम उठा चुकी है लेकिन किसी भी मामलों में देश की आम जनता पर कोइ असर नहीं पड़ा.
मोदी के इस नोटबंदी से आज पूरा देश आपातकाल जैसी स्थिति का सामना कर रहा है. उन्होंने कहा कि दीदी नोटबंदी को लेकर मोदी के विरूद्ध दिल्ली में जो आंदोलन कर रही है उसका पूरा देश समर्थन कर रहा है. श्री देव के अगुवायी में सिलीगुड़ी मोदी सरकार के विरूद्ध धिक्कार रैली निकाली गयी. यह रैली एयरव्यू मोड़ से शुरू हुई और शहर के प्रमुख सड़कों का भ्रमण कर वापस एयरव्यू मोड़ पर ही समाप्त हो गयी. रैली में निगम में विरोधी दल के नेता रंजन सरकार, नांटू पाल, मंजूश्री पाल, कृष्णचंद्र पाल, संजय पाठक, संजय शर्मा, प्रदीप गोयल, मनोज वर्मा समेत भारी तादाद में नेता, कार्यकर्ता व समर्थक शिरकत किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










