सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करें छात्राएं: पुलिस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2016 2:07 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. लड़िकयों के साथ छेड़छाड़, झांसा देकर बाल तस्करी, बाल मजदूरी व बाल विवाह के खिलाफ स्कूली छात्र व छात्राओं को प्रशिक्षित करने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट ने कदम बढ़ाया है. बुधवार को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट साइबर क्राइम शाखा की ओर से शहर के एक सरकारी बालिका विद्यालय और एक अंग्रेजी माध्यम […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. लड़िकयों के साथ छेड़छाड़, झांसा देकर बाल तस्करी, बाल मजदूरी व बाल विवाह के खिलाफ स्कूली छात्र व छात्राओं को प्रशिक्षित करने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट ने कदम बढ़ाया है. बुधवार को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट साइबर क्राइम शाखा की ओर से शहर के एक सरकारी बालिका विद्यालय और एक अंग्रेजी माध्यम के निजी विद्यालय में कार्यक्रम आयोजन कर विद्यार्थियों को अपराध के खिलाफ साहस के साथ कदम बढ़ाने की सीख दी गयी.

सिलीगुड़ी डा. राजेंद्र प्रसाद गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर सी.एस. लेप्चा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी साइबर थाना प्रभारी अचिंत गुप्त ने विद्यालय के छात्राओं को साइबर अपराध से अवगत कराया. श्री गुप्त ने छात्राओं को बताया कि आज का दौर 4जी का है. वर्तमान में सभी स्मार्ट फोन और इंटरनेट का प्रयोग करते हैं.

अब इंटरनेट का प्रयोग कर ही कई अपराधी वारदात को अंजाम दे जाते है. जिसका परिणाम बाद में पीड़ित सहित उसके परिवार को भी भुगतना पड़ता है. इंटरनेट का उपयोग पढ़ाई से संबंधित रखना चाहिए. इसके साथ ही सोशल मीडिया का भी बड़ी ही सावधानी से उपयोग करने की सलाह उन्होंने दी. पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि विद्यालय, ट्यूशन आदि जाते समय उसके साथ होने वाली छेड़छाड़ की शिकायक करने के लिये उन्हें थाने आने की जरूरत नहीं है. वह अपनी शिकायत विद्यालय प्रबंधन से भी कर सकती हैं. विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिकायत मिलने के साथ ही पुलिस अपना काम करेगी.


सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की एसीपी(स्पेशल ब्रांच) संगमित लेप्चा ने बताया कि मानव तस्करी, बाल तस्करी, बाल मजदूरी के अतिरिक्त छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के कइ मामले सामले आये हैं. थाना आने व बदनामी से बचने के चक्कर में कइ मामले उजागर नहीं होते, जिसकी वजह से समाज में अपराध बढ़ रहा है.

इंटरनेट के इस दौर में साइबर अपराध भी बढ़ रहे हैं. शोसल मीडिया पर लड़कियों को बहलाकर तस्करी के कई मामले सामने आये हैं. इनमें से कइ मामलों को सुलझाने में पुलिस को सफलता भी मिली है. नाबालिक लड़कियों, युवतियों, बाल मजदूरों बचाया भी गया है. इस मामले में आमलोगों के साथ ही लड़कियों व बालकों को जागरूक करने की आवश्यकता है. इसी उद्देश्य से आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

कार्यक्रम से बाहर आकर विद्यालय के ग्यारहवीं की छात्रा पूजा सिंह ने बताया कि राह चलते बदमाशों की ठिठोली, गंदे व्यंग का सामना उन लोगों को रोज ही करना पड़ता है. जानकारी के अभाव में आज कोइ नहीं बढ़ाया था. आज के इस कार्यक्रम में काफी कुछ सीखने को मिला. आगे से काफी संभल कर इंटरनेट व सोशल मीडिया का प्रयोग करने की जरूरत है. सबसे बड़ी आसानी हुयी कि किसी भी प्रकार की शिकायत के लिये उन्हें थाने जाने की जरूरत नहीं है. स्कूल या ट्यूशन शिक्षक के मार्फत ही अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola