कूचबिहार-हार को भी जीत मान रही है भाजपा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2016 2:05 AM
सिलीगुड़ी: नोटबंदी के बीच संपन्न कूचबिहार लोकसभा चुनाव में भले ही भाजपा हार गयी हो,लेकिन पार्टी इस हार में भी अपनी जीत देख रही है. जिस प्रकार से भाजपा के मत प्रतिशत में दोगुनी वृद्धि हुयी है उससे पार्टी के आला नेता भी हैरत में हैं.उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ही कूचबिहार लोकसभा उप चुनाव […]
श्री राय जहां कुल 13 लाख 45 हजार 717 मतों में से 7 लाख 94 हजार 375 मत पाने में कामयाब हुए वहीं भाजपा के हेमचंद्र बर्मन 3 लाख 81 हजार 134 मत ही ला सके. अब इस चुनाव में भले ही भाजपा की हार हुयी लेकिन करीब चार लाख मत पाना ही भाजपा के लिए सबसे बढ़ी उपलब्धि है. इसी वजह से पार्टी के तमाम आला नेता गदगद हैं और हार में ही अपनी जीत तालाश रहे हैं. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को को मात्र दो लाख 17 हजार 653 मत प्राप्त हुआ था. तब पार्टी तीसरे स्थान पर रही थी और मत का प्रतिशत 15.74 था. तब वाम मोरचा उम्मीदवार चार लाख 89 हजार 392 मत लाकर दूसरे स्थान पर थे. उस समय तृणमूल कांग्रेस की रेणुका सिन्हा 5 लाख 26 हजार 499 मत लेकर जीतने में कामयाब रही थीं. उन्हीं के निधन से इस सीट पर उप चुनाव कराना पड़ा है. बहरहाल यदि आंकड़ों की बात करें तो लोकसभा चुना के साथ ही 2016 में संपन्न विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की स्थिति अच्छी नहीं थी. जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बात करें तो इस संसदीय सीट के अधीन सात विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार मात्र 12.36 प्रतिशत यानि 1 लाख 81 हजार 737 मत लाने में ही कामयाब हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










