दस के सिक्के को लेकर झमेला जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2016 2:05 AM
सिलीगुड़ी: फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया पर 10 के सिक्के नकली होने के दावे के वायरल होने के बाद से लोग इस सिक्के को लेकर काफी दुविधा में हैं. रिजर्व बैंक द्वारा बार-बार 10 के सिक्के नकली न होने की बात कह कर इसके लिए प्रचार-प्रसार किये जाने के बावजूद अधिकांश लोग इसका लेन-देन करने […]
इन दिनों सोशल मीडिया इस कदर हावी हो गया है कि अधिकांश लोग इसपर फैलाये जानेवाले अफवाहों को ही सही मानते हैं और सरकार की कानूनी बातों पर गौर ही नहीं करना चाहते. देश के अन्य शहर, कस्बों व गांवों की तरह सिलीगुड़ी में भी 10 के सिक्के को लेकर अफवाह काफी तेजी से फेल रही है. रिजर्व बैंक के स्पष्टीकरण के बावजूद सिलीगुड़ी के दुकानदार, सिटी ऑटो-रिक्शा चालक, सब्जी ब्रिक्रेता कोई भी छोटा-मोटा व्यवसायी अपने ग्राहकों से 10 के सिक्के लेने से साफ-साफ इंकार कर रहा है.
सिलीगुड़ी के प्रधाननगर के दक्षिण बाघाजतीन कॉलोनी निवासी राजेश प्रसाद का कहना है कि इलाके के गल्ला दुकानदार 10 के सिक्के लेने से इंकार कर रहे हैं. इस वजह से रोजमर्रा में लगनेवाले खाद्य सामानों को खरीद नहीं पा रहे और इसे लेकर घर-घर में भी किच-किच होती है. गुरूंगबस्ती में रहनेवाली एक छात्रा पूजा छेत्री का भी कहना है कि दुकानदार ही नहीं सिटी ऑटो-रिक्शा चालक भी सिक्के नहीं ले रहे. इसे लेकर चालक बेवहज झगड़ा करते हैं. कोई रिक्शा चालक सिक्का लेता भी है तो वह इसके चलने को लेकर संदेह प्रकट करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










