13 किलो गांजा बरामद, एसएसबी ने सीमा पर एक को दबोचा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2016 7:21 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी. सालुगाढ़ा इलाके से भारी मात्रा में गांजा के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) की ओर से यह कार्यवाही की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद एसएसबी 41 बटालियन ने यह अभियान चलाया. बटालियन के कमांडेंट डी.के. सिंह इस अभियान […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. सालुगाढ़ा इलाके से भारी मात्रा में गांजा के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) की ओर से यह कार्यवाही की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद एसएसबी 41 बटालियन ने यह अभियान चलाया.

बटालियन के कमांडेंट डी.के. सिंह इस अभियान का नेतृत्व कर रहे थे. इस दौरान एक ब्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया. एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के घर से करीब 13 किलो गांजा बरामद हुआ है. उसके बाद ही उसे हिरासत में ले लिया गया. एसएसबी 41वीं बटालियन से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम सुरेंद्र सिंह है.

वह जलपाईगुड़ी जिले के भक्तिनगर थाना के अधीन गांधीनगर का निवासी है. उसके पास से एसएसबी ने कुल 13 किलो गांजा बरामद किया है. अंतराष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजे की कीमत करीब साढ़े आठ लाख रूपया है. प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को भक्तिनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया. अब पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola