डाकघर में रुपये नहीं होने से भड़का तृणमूल का गुस्सा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2016 7:19 AM
बालुरघाट: पिछले कुछ दिनों से रूपया नहीं मिलने पर मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाकघर में ताला मार दिया. आंदोलनकारी तृणमूल समर्थकों ने अविलंब रूपये की समस्या मिटाने की मांग की है. यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरीरामपुर उप डाकघर की है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय लोग अपने बचत खाते […]
बालुरघाट: पिछले कुछ दिनों से रूपया नहीं मिलने पर मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाकघर में ताला मार दिया. आंदोलनकारी तृणमूल समर्थकों ने अविलंब रूपये की समस्या मिटाने की मांग की है. यह घटना दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरीरामपुर उप डाकघर की है.
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय लोग अपने बचत खाते से नगद निकालने लिये डाकघर पहुंचे थे. डाकघर की ओर से ग्राहकों को बताया गया कि वर्तमान में उनके पास देने के लिए रूपये नहीं हैं. डाकघर में रूपया नहीं होने की खबर फैलते ही तृणमूल कार्यकर्ताओं ने वहां धावा बोल दिया. आंदोलनकारियों ने पोस्ट मास्टर सहित सभी कर्मचारियों को डाकघर के अंदर बंधक बना लिया और घंटो प्रदर्शन किया.बाद में सभी ने डाकघर में ताला मार दिया. स्थानीय तृणमूल नेता शुभाशीष पाल ने बताया कि पिछले दो दिन ग्राहकों को रूपया देने के बाद डाकघर का रूपया समाप्त हो गया. पिछले कइ दिन से ग्राहकों को बिना रूपया दिये ही लौटाया जा रहा है. केंद्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों का परिणाम आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. ग्राहकों की पीड़ा देखकर ही डाकघर में ताला लगाया गया है.
पोस्टमास्टर आशुतोष सरकार ने कहा कि 17 नवंबर तक ग्राहकों को रूपये दिये गये. उसके बाद से डाकघर के पास पैसा नहीं है. वहलोग रात भर कार्य कर ग्राहकों को रूपया दे रहे हैं. अब अगर पैसा ही नहीं रहेगा तो वहलोग कहां से रूपये दे सकेंगे. रूपये के अभाव में सिर्फ आमलोगों को ही नहीं बल्कि डाकघर के कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










