जलपाईगुड़ी : बच्ची के साथ दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2016 7:39 AM
जलपाईगुड़ी़ धुपगुड़ी में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार धुपगुड़ी थाना के खलाइग्राम इलाके में एक पड़ोसी युवक पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. बच्ची के परिवार वालों का कहना है कि पास के ही घर में रहने वाले युवक मनोरंजन राय ने इस घटना […]
बच्ची के परिवार वालों का कहना है कि पास के ही घर में रहने वाले युवक मनोरंजन राय ने इस घटना को अंजाम दिया है. उस समय बच्ची घर में अकेली थी़ उसकी मां किसी काम से बाहर गयी हुयी थी़ मां के आने के इंतजार में बच्ची रो रही थी़ उसी दौरान बच्ची को देखने मनोरंजन घर के अंदर गया और किसी को घर में ना देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बुधवार की सुबह पुलिस ने बच्ची को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है. आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी तालाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










