आरामबाग में 26 रुपये किलो की दर से बेचा जा रहा आलू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jul 2024 1:17 AM
आरामबाग लोकसभा की सांसद और तृणमूल कांग्रेस नेता मिताली बाग ने कामारपुकुर सब्जी मंडी में एक नया उपक्रम शुरू किया है.
सांसद की पहल पर खोला गया आलू विक्रय केंद्र प्रतिनिधि, हुगली . मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर आरामबाग लोकसभा की सांसद और तृणमूल कांग्रेस नेता मिताली बाग ने कामारपुकुर सब्जी मंडी में एक नया उपक्रम शुरू किया है. उन्होंने यहां एक सस्ते दाम पर आलू बिक्री केंद्र स्थापित किया है, जहां आलू 26 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जा रहा है. अन्य सब्जियां भी सस्ते दरों पर बेचने की योजना है. इस कदम का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना और उपभोक्ताओं को राहत देना है. मिताली बाग ने स्वयं मंडी का दौरा किया और खरीदारों से बातचीत की. उन्होंने कहा, “यह पहल किसानों को उनके उत्पादों के लिए उचित मूल्य दिलाने और आम जनता को सस्ती कीमत पर आलू उपलब्ध कराने का प्रयास है. ” यदि यह प्रयोग सफल रहा, तो इसे अन्य क्षेत्रों में भी शुरू किया जायेगा. स्थानीय किसानों और उपभोक्ताओं ने इस पहल का स्वागत किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










