ePaper

West Bengal : डॉक्टरों के जुलूस के दौरान उठे कश्मीर मांगे आजादी के स्लोगन की रिपोर्ट भेजी गयी अमित शाह को

Updated at : 01 Oct 2024 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : डॉक्टरों के जुलूस के दौरान उठे कश्मीर मांगे आजादी के स्लोगन की रिपोर्ट भेजी गयी अमित शाह को

West Bengal : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घटना के पीछे साजिश की आशंका जतायी है. घटना से जुड़े 15 से 20 लोगों की पहचान कर उनकी तस्वीर के साथ विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गयी है.

विज्ञापन

West Bengal : पश्चिम बंगाल के जादवपुर में आरजी कर कांड के खिलाफ निकले जुलूस में कश्मीर मांगे आजादी के नारे लगे थे. इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच के निर्देश दिये थे. केंद्रीय खुफिया विभाग ने इस बारे में अपनी प्राथमिक रिपोर्ट सौंपी. रविवार की घटना को लेकर खुफिया विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरु की थी. गृह मंत्रालय ने यह जानना चाहा था कि जुलूस में किस संगठन के किस व्यक्ति ने यह नारा लगाया था.

घटना की जांच कर पूर्ण रिपोर्ट जल्द भेजी जायेगी

यह विक्षिप्त रूप से नारा लगा था या कोई जानबूझ कर ऐसा किया था. सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक रिपोर्ट भेजी गयी है. घटना की जांच कर पूर्ण रिपोर्ट जल्द भेजी जायेगी. बता दें कि रविवार को आरजी कर कांड की पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर निकले जुलूस में कश्मीर मांगे आजादी के नारे लगे थे. कोलकाता पुलिस की ओर से भी पाटुली थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी बंगाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर चिंतित, फिर डीवीसी पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घटना के पीछे जतायी साजिश की आशंका

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घटना के पीछे साजिश की आशंका जतायी है. घटना से जुड़े 15 से 20 लोगों की पहचान कर उनकी तस्वीर के साथ विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गयी है. तालिका में जादवपुर के कुछ पूर्व छात्र शामिल हैं, जिन पर कई बार देश विरोधी नारे लगाने के आरोप लगते रहे हैं.

Also Read : Kolkata Doctor Murder : क्या संदीप घोष को हाे सकती है फांसी, कोर्ट ने क्यों कर दी जमानत खारिज

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola