ePaper

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी बंगाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर चिंतित, फिर डीवीसी पर साधा निशाना

Updated at : 01 Oct 2024 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी बंगाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर चिंतित, फिर डीवीसी पर साधा निशाना

Mamata Banerjee : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस के नेतृत्व में बना श्रीभूमि के पूजा पंडाल से दुर्गोत्सव की शुरुआत की. साथ ही पूजा पंडाल परिसर में उन्होंने परिक्रमा कर वहां ढाक बजाया.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण बंगाल और उत्तर बंगाल के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति को लेकर फिर चिंता व्यक्त करते हुए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) पर निशाना साधा. मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस के नेतृत्व में बना श्रीभूमि के पूजा पंडाल से दुर्गोत्सव की शुरुआत की. साथ ही पूजा पंडाल परिसर में उन्होंने परिक्रमा कर वहां ढाक बजाया. वहीं से उन्होंने वर्चुअली राज्य के तीन दमकल केंद्रों का भी उद्घाटन किया.

ममता बनर्जी ने श्रीभूमि के पूजा पंडाल में बजाया ढाक

एक दमकल केंद्र बीरभूम के दुबराजपुर में और बाकी दो अलीपुरदुआर के बीरपाड़ा में किया गया. साथ ही दमकल विभाग के लिए 50 बाइक और साथ ही ई साइकिल का उद्घाटन किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा में वह महालया से ही पूजा पंडालों का उद्घाटन करती है. आज दुर्गोत्सव का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि बंगाल में डीवीसी के पानी छोड़ने के कारण ही दक्षिण बंगाल डूबा और नेपाल के कोसी नदी से जल छोड़ने से उत्तर बंगाल डूब रहा है. यह बाढ़ मैन मेड है.

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी रविवार को जाएंगी सिलीगुड़ी,करेंगी प्रशासनिक बैठक

बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर अलर्ट रहने का निर्देश

दुर्गोत्सव के उद्घाटन करने के दौरान भी उन्होंने बंगाल के बाढ़ प्रभावित इलाके की स्थिति को लेकर काम करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि घाटाल, खानाकुल समेत कई जगहों पर राहत सामाग्री भेजी गयी है. हावड़ा, हुगली के प्रभावित इलाकों में काम किया जा रहा है और भी जगहों पर राहत सामग्री भेजे जा रहे है. मुख्यमंत्री ने कहा कि फायर विभाग को गली-मुहल्ले में आग लगने पर जाने में दिक्कतें होती है, ऐसी स्थिति में इस बाइक से उन्हें दिक्कत नहीं होगी और वह आसानी से आग पर काबू पा लेंगे.

Also Read : Kolkata Doctor Murder : भाजपा नेताओं की मांग, ममता बनर्जी और विनीत गोयल को लिया जाये हिरासत में

सरकारी अनुदान 75 हजार से बढ़ाकर कर दिया गया है 85 हजार

उन्होंने पूजा में राज्य सरकार द्वारा दिये जा रहे सरकारी अनुदान को लेकर कहा कि 75 हजार से बढ़ाकर 85 हजार अनुदान राशि किया. यह राशि कई पूजा पंडालों के लिए मददगार है. कार्यक्रम में मौके पर राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस, मंत्री शोभनदेव चटर्जी, विधाननगर नगर निगम की मेयर कृष्णा चक्रवर्ती समेत कई मंत्री व अधिकारीगण उपस्थित थे.

Also Read : Kolkata Doctor Murder : क्या संदीप घोष को हाे सकती है फांसी, कोर्ट ने क्यों कर दी जमानत खारिज

बुधवार को सीएम कई पूजा पंडालों का वर्चुअली करेंगी उद्घाटन

मालूम रहे कि प्रत्येक साल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हजार से अधिक दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन करती हैं. इस बार भी हजार से अधिक पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगी, लेकिन महालया से ही वह पूजा पंडालों का उद्घाटन शुरू करेंगी. बुधवार को वह कई पूजा पंडालों का वर्चुअली उद्घाटन करेंगी. मुख्यमंत्री कोलकाता पूजा में सशरीर मौजूद रहती हैं, लेकिन जिलों के अधिकतर पूजा पंडालों का वह वर्चुअली उद्घाटन करती हैं.

Also Read : Suvendu Adhikari : शुभेंदु अधिकारी ने दी सीएम को चुनौती, चाहे जहां से चुनाव लड़ें,वहीं हराऊंगा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola