ePaper

Kolkata Doctor Murder : भाजपा नेताओं की मांग, ममता बनर्जी और विनीत गोयल को लिया जाये हिरासत में

Updated at : 23 Sep 2024 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : भाजपा नेताओं की मांग, ममता बनर्जी और विनीत गोयल को लिया जाये हिरासत में

Kolkata Doctor Murder : अग्निमित्रा पॉल ने कहा, आज हम पश्चिम बंगाल के अलग-अलग थानों में जा रहे हैं. क्योंकि यहां कि पुलिस और पुलिस स्टेशन का शुद्धिकरण होना चाहिए क्योंकि पुलिस रक्षा करने के लिए होती है लेकिन पुलिस रक्षा नहीं कर रही है.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म और हत्याकांड में न्याय की मांग करते हुए डीसी उत्तर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

ममता बनर्जी और विनीत गोयल को लिया जाए हिरासत में : अग्निमित्रा पॉल

पश्चिम बंगाल भाजपा महासचिव और विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा, आज हम पश्चिम बंगाल के अलग-अलग थानों में जा रहे हैं. क्योंकि यहां कि पुलिस और पुलिस स्टेशन का शुद्धिकरण होना चाहिए क्योंकि पुलिस रक्षा करने के लिए होती है लेकिन पुलिस रक्षा नहीं कर रही है.. इस पूरे मामले में षडयंत्रकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं. हमारी मांग है कि ममता बनर्जी और विनीत गोयल को हिरासत में लिया जाए.

महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को क्याें नहीं रोक पा रही है पुलिस : लॉकेट चटर्जी

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, “उन्होंने(पुलिस) अन्य पार्टियों को कार्यक्रम करने दिया लेकिन भाजपा को क्यों नहीं? हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए तैयार थे. क्या वे पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोक पाएंगे.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola