WB News: भांगड़ के खाल में सीआईडी को मिली बांग्लादेश के सांसद अनवारुल आजिम अनार की हड्डियां

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल आजिम अनार की अस्थियों के अवशेष. फोटो : प्रभात खबर
WB News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे भांगड़ के खाल में बांग्लादेश के सांसद अनवारुल आजिम अनार की हड्डियों के अवशेष मिले हैं.
टेबल ऑफ कंटेंट्स
WB News|कोलकाता, विकास गुप्ता : बांग्लादेश के सांसद अनवारुल आजिम अनार की कोलकाता के न्यू टाउन में हुई हत्या के लगभग 18 दिनों के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस के सीआईडी की टीम ने भांगड़ इलाके में स्थित बागजोला खाल से कुछ हड्डियों के कुछ टुकड़ों को बरामद किया है. सीआईडी का दावा है कि यह हड्डियां सांसद के ही हैं.
- नेपाल में गिरफ्तार मूल आरोपी मोहम्मद सियाम से पूछताछ के बाद सीआईडी को मिली सफलता
- सीआईडी का दावा, जब्त हड्डियों के टुकड़े सांसद के शरीर में छाती एवं दोनों हाथ के होने की संभावना
- इसके पहले न्यू टाउन में फ्लैट के सेप्टिक टैंक से हेयर व मांस का टुकड़ा बरामद कर चुकी है सीआईडी
WB News: बांग्लादेश के सांसद के अवशेष बागजोला खाल में मिले
सीआईडी सूत्रों का कहना है कि पड़ोसी देश बांग्लादेश के सांसद की हत्या के मामले में मूल आरोपी मोहम्मद सियाम हुसैन को हाल ही में नेपाल पुलिस से उन्होंने अपने गिरफ्त में लिया है. उससे पूछताछ के बाद ही सियाम को साथ लेकर सीआईडी की एक टीम रविवार सुबह कोलकाता के बागजोला खाल में पहुंची. वहां काफी देर तक तलाशी अभियान चलाने के बाद सीआईडी के अफसरों को एक प्लास्टिक का पैकेट हाथ लगा. उसे खोलने पर भीतर देहांश के कुछ हड्डियों के टुकड़े मिले.
इसे भी पढ़ें : बांग्लादेशी सांसद की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया 14 दिन की सीआईडी हिरासत में
खाल में अनवारुल आजिम के दोनों हाथ और सीने की हड्डियां मिलीं
सीआईडी के अधिकारियों का दावा है कि यह हड्डियों के टुकड़े सांसद के सीने और दोनों हाथ के हैं. इस दिन सीआईडी के साथ ही सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) की एक टीम भी खाल के पास पहुंची थी. सीआईडी सूत्रों का कहना है कि यह हड्डियों के टुकड़े सांसद का ही हैं या नहीं, इसे लेकर आश्वस्थ होने के लिए हड्डियों के टुकड़े को सीएफएसएल के अधिकारियों को सौंपा गया है.
न्यू टाउन के फ्लैट में मिले थे सांसद के बाल और कुछ मांस के टुकड़े
गौरतलब है कि इसके पहले सीआईडी की टीम ने इस मामले की जांच में बांग्लादेश सांसद की न्यू टाउन के जिस फ्लैट में हत्या कर शरीर से मांस को अलग कर मांस और हड्डियों के टुकड़े किये गये थे, उस फ्लैट के सेप्टिक टैंक से उन्हें हेयर और कुछ मांस के टुकड़े मिले थे. वह भी सांसद का ही है या नहीं, इसकी जांच के लिए हेयर और मांस के टुकड़ों को भी जांच के लिए सीएफएसएल में भेजा गया है.
कसाई जिहाद हुसैन ने सांसद की हत्या कर शव के किए थे टुकड़े
सीआईडी के डीआइजी (स्पेशल) इंदिरा चक्रवर्ती ने कहा कि जांच में पता चला था कि इस मामले में गिरफ्तार कसाई जिहाद हुसैन ने सांसद की हत्या कर शव के कई टुकड़े किये थे. जिसके बाद सियाम ने मांस व हड्डियों के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर खाल में फेंका था. यह दोनों ही आरोपी अभी सीआईडी की गिरफ्त में हैं, इनसे पूछताछ के बाद अभी भी खाल में शेष देहांश को ढूंढने का काम जारी है.
18 मई से लापता बांग्लादेश के सांसद की हत्या की पुष्टि 22 को हुई
बताया जा रहा है कि इलाज के कारण बांग्लादेश से कोलकाता आये वहां के सांसद गत महीने 18 मई से लापता हो गये थे. इसके बाद गत 22 मई को न्यू टाउन में उनका कत्ल किये जाने की जानकारी मिली. इसके बाद बांग्लादेश में वहां की पुलिस ने तीन एवं कोलकाता में सीआईडी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें
बांग्लादेश के सांसद की मौत मामले में नया ट्विस्ट, पुलिस ने जताई ‘हनी ट्रैप’ की आशंका
5 करोड़ की सुपारी देकर कारोबारी साथी ने करायी बांग्लादेश के सांसद अनवारुल आजिम की हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




