बांग्लादेश के सांसद की मौत मामले में नया ट्विस्ट, पुलिस ने जताई ‘हनी ट्रैप’ की आशंका

बांग्लादेश के दिवंगत सांसद अनवारुल आजिम अनार.
बांग्लादेश के सांसद की मौत मामले में नया ट्विस्ट है. बंगाल पुलिस ने इस मामले में ‘हनी ट्रैप’ की आशंका जताई है. इस सिलसिले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है.
Table of Contents
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बांग्लादेश के सांसद की मौत के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है. पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने पड़ोसी देश के सांसद अनवारुल आजिम अनार की ‘हत्या’ में ‘हनी ट्रैप’ की आशंका जताई है.
बांग्लादेश के सांसद की हत्या मामले में एक व्यक्ति हिरासत में
सीआईडी ने बांग्लादेश के सांसद की हत्या में संलिप्त होने के आरोप में बृहस्पतिवार की शाम को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. पुलिस का अनुमान है कि बांग्लादेश के सांसद को एक महिला न्यू टाउन के एक फ्लैट में प्रलोभन देकर ले गई. इसके बाद भाड़े के हत्यारों के द्वारा उनकी हत्या कर दी गई.
गिरफ्तार व्यक्ति ने हत्या के आरोपियों में से एक से की थी मुलाकात
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने हत्या मामले के मुख्य आरोपियों में से एक से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पश्चिम बंगाल के एक इलाके का निवासी है.
बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नहीं की उजागर
पुलिस अधिकारी ने इस हाई प्रोफाइल मामले में हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की है. कहा है कि यह पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है कि वह व्यक्ति सांसद से क्यों मिला था और उनके बीच क्या चर्चा हुई थी.
बांग्लादेश के सांसद के एक दोस्त ने दी थी 5 करोड़ की सुपाड़ी
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनके दोस्तों में से एक ने उनकी (सांसद) हत्या के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की सुपारी दी थी. अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी अवामी लीग के सांसद के दोस्त के पास कोलकाता में एक फ्लैट है और वह संभवत: इस समय अमेरिका में है.
कोलकाता के न्यू टाउन के फ्लैट में आखिरी बार जाते देखे गए थे सांसद
पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा है कि कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के जिस फ्लैट में बांग्लादेश के सांसद को आखिरी बार प्रवेश करते देखा गया था, उसे उसके मालिक ने अपने दोस्त को किराये पर दिया था. इस फ्लैट का मालिक उत्पाद शुल्क विभाग का कर्मचारी है.
महिला ने अनवारुल आजिम को दिया होगा फ्लैट में जाने का प्रलोभन
उन्होंने कहा, ‘जांच से संकेत मिला है कि बांग्लादेश के सांसद एक महिला द्वारा बिछाए गए ‘हनी ट्रैप’ में फंस गए, जो सांसद के दोस्त की भी करीबी थी. ऐसा लगता है कि महिला ने अनवारुल आजिम अनार को न्यू टाउन के फ्लैट में जाने का प्रलोभन दिया था. हमें आशंका है कि वहां पहुंचते ही उनकी हत्या कर दी गई.’
बांग्लादेश के गृह मंत्री ने कहा- सांसद की हत्या हुई, 3 लोग गिरफ्तार
बता दें कि बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बुधवार को कहा था कि 13 मई से कोलकाता से लापता सांसद की हत्या हुई है और 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
इसे भी पढ़ें
5 करोड़ की सुपारी देकर कारोबारी साथी ने करायी बांग्लादेश के सांसद अनवारुल आजिम की हत्या
West Bengal News: 9 दिन से लापता बांग्लादेश के सांसद अनवारुल आजिम कोलकाता में मृत मिले
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




