ePaper

West Bengal News: 9 दिन से लापता बांग्लादेश के सांसद अनवारुल आजिम कोलकाता में मृत मिले

Updated at : 22 May 2024 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
bangladesh missing mp found dead in kolkata

बांग्लादेश के सांसद कोलकाता में मृत मिले.

West Bengal News: बांग्लादेश से इलाज कराने के लिए पश्चिम बंगाल आने के बाद से लापता सांसद अनवारुल आजिम कोलकाता में मृत मिले हैं. हत्या की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

West Bengal News: बांग्लादेश से इलाज कराने के लिए पश्चिम बंगाल आए, एक सांसद अनवारुल आजिम का शव कोलकाता से बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि 9 दिन से लापता सांसद का शव बुधवार (22 मई) को कोलकाता के न्यूटाउन से बरामद हुआ. आशंका जताई जा रही है कि बांग्लादेश के सांसद की हत्या हुई है.

बांग्लादेश के सांसद 12 मई को आए थे इलाज कराने

अनवारुल आजिम 12 मई को इलाज कराने के लिए बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आए थे. वह अपने एक मित्र के यहां बरानगर में ठहरे थे. 13 मई को उन्होंने कहा कि वह इलाज कराने के लिए डॉक्टर के पास जा रहे हैं. इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा था. 14 मई को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में लिखाई गई. बांग्लादेश के दूतावास को भी इसकी सूचना दी गई.

9 दिन से लापता थे बांग्लादेश के सांसद अनवारुल आजिम

बांग्लादेश के सांसद की तलाश में पुलिस जुटी. जांच के दौरान उनका लोकेशन बिहार के मुजफ्फरपुर में मिला. कोलकाता से पुलिस की एक टीम बिहार गई, लेकिन उनके लापता होने के 9 दिन बाद अनवारुल आजिम का शव कोलकाता के न्यू टाउन से बरामद हुआ है. उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है.

झिनाईदह-4 लोकसभा क्षेत्र के सांसद थे अनवारुल आजिम

अनवारुल आजिम बांग्लादेश के झिनाईदह-4 संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं. अचानक उनके लापता होने की वजह से पश्चिम बंगाल से लेकर बांग्लादेश तक हड़कंप मच गया. पुलिस ने उन सभी जगहों पर बांग्लादेश के सांसद की तलाश की, जहां उनके जाने का अनुमान था. पुलिस ने कहा था कि जिस गाड़ी में वह चढ़े थे, उसका लोकेशन न्यू टाउन इलाके में मिला था.

बैरकपुर और उसके आसपास भी तलाश कर रही थी बंगाल पुलिस

इसके बाद पुलिस ने बैरकपुर और उसके आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले. पुलिस ने बताया कि 12 मई को अनवारुल आजिम अपने एक मित्र गोपाल विश्वास के घर पहुंचे थे. 12 मई की रात को वह वहीं रहे. 13 मई को इलाज कराने के लिए निकले और उसके बाद लापता हो गए.

न्यू टाउन में किराए के फ्लैट में कुछ लोगों से साथ ठहरे थे आजिम

यह भी बताया जा रहा है कि कोलकाता आने के बाद वह बरानगर में रहने वाले अपने पुराने दोस्त के घर से निकलने के बाद अनवारुल आजिम न्यू टाउन के एक आवासन में फ्लैट किराए पर लेकर कुछ लोगों के साथ वहां ठहरे थे. न्यू टाउन थाने की पुलिस और विधाननगर कमिश्नरेट का खुफिया विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता आये बांग्लादेशी सांसद तीन दिनों से लापता, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola