ePaper

मगराहाट : लूट के इरादे से ट्रक पर हमला, गोलीबारी में खलासी की मौत

Updated at : 03 Sep 2024 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
मगराहाट : लूट के इरादे से ट्रक पर हमला, गोलीबारी में खलासी की मौत

दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट में सोमवार तड़के अपराधियों ने एक ट्रक के खलासी की गोली मार कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पांचवें की तलाश जारी दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट इलाके में हुई घटना प्रतिनिधि, मगराहाट . दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट में सोमवार तड़के अपराधियों ने एक ट्रक के खलासी की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक का नाम नंदकिशोर सिंह (52) बताया गया है. वह बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोयला लदा ट्रक आसनसोल से जयनगर की ओर जा रहा था. मगराहाट के चांदपुर इलाके में अपराधियों के एक दल ने ट्रक पर हमला कर दिया. वे फायरिंग करने लगे. चालक व एक अन्य खलासी की जान किसी तरह बच गयी, लेकिन अपराधियों की गोली से नंदकिशोर की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, जयनगर की ओर जाते समय चांदपुर के पास रास्ते पर लकड़ी का बुरादा पड़ा देख चालक ने ट्रक रोक दी. दोनों खलासी बुरादा हटाने के लिए उतरे. इसी समय अपराधियों ने हमला कर दिया. एक खलासी को गोली लग गयी. डायमंड हार्बर जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल) मितुन दे ने बताया कि लूटपाट व छिनताई के इरादे से अपराधियों ने गोली चलायी थी. ट्रक में कोयला लदा हुआ था. सड़क पर लकड़ी का चूर फेंक कर ट्रक को रोका गया. इसे हटाने के लिए जब दोनों खलासी उतरे. तो उन्हें संदेह हुआ. ट्रक में चढ़ने के दौरान अपराधियों की फायरिंग में एक खलासी को गोली लग गयी. दूसरे खलासी को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस वहां पहुंच गयी. पुलिस को देख खलासी को छोड़ कर सभी भाग निकले. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने खलासी को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि प्राथमिक तौर मिली जानकारी के अनुसार, घटना में पांच अपराधी शामिल थे. वारदात के बाद से अपराधियों की तलाश शुरू की गयी है. चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है. पांचवें की तलाश जारी है. उसे भी जल्द दबोच लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola