भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

Published by :Mithilesh Jha
Published at :08 May 2026 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
Suvendu Adhikari First Reaction West Bengal New Chief Minister Bengal News Today BJP Democracy

Suvendu Adhikari First Reaction: बंगाल के मनोनीत मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र की सराहना की. उन्होंने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में प्रतिभा को सम्मान मिलता है. पढ़ें उनकी पूरी प्रतिक्रिया.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari First Reaction: पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आंतरिक लोकतंत्र की जमकर तारीफ की. शुक्रवार को विश्व बांग्ला कन्वेंसन सेंटर में सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के दम पर सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोलते हुए चुनाव परिणाम को ‘लोकतंत्र की जीत’ और ‘परिवारवाद की हार’ करार दिया.

नंदीग्राम के बेटे का भावुक संबोधन

शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया. शुभेंदु ने कहा- भाजपा में लोकतंत्र जीवित है. यहां कोई भी फैसला बंद कमरों में ‘मालिक’ के द्वारा नहीं लिया जाता. लोकतांत्रिक तरीके से विधायकों की राय से तय होता है. मुझ जैसे जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी देना भाजपा में ही संभव है. उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार का एकमात्र लक्ष्य बंगाल को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना और ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को हकीकत में बदलना है.

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे, विधायकों ने चुना अपना नेता, अमित शाह ने की घोषणा

प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है भाजपा : शुभेंदु

ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का नाम लिये बगैर उन पर शुभेंदु ने जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने उस राजनीति को नकार दिया है, जहां सत्ता एक ही परिवार के इर्द-गिर्द घूमती थी. भाजपा कोई ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ नहीं है, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं का परिवार है. उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगी और विकास का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शपथ ग्रहण की तैयारी और भारी उत्साह

विधायक दल की बैठक के बाद शुभेंदु अधिकारी का स्वागत जिस तरह ‘मोदी-मोदी’ के नारों से हुआ, उससे साफ है कि पूरी पार्टी उनके नेतृत्व में एकजुट है. शनिवार को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के बारे में उन्होंने कहा कि यह बंगाल के लिए एक नये सूर्योदय की तरह होगा. कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी को धूल चटाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का 60 फीसदी वोट और 100 साल तक सरकार का दावा

बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच

पीएम मोदी की तरह नंदीग्राम छोड़ भवानीपुर को चुनेंगे शुभेंदु अधिकारी या चुनेंगे नयी राह, फैसला 10 दिन में

शुभेंदु अधिकारी ने कैसे ममता बनर्जी को हराकर पूरे बंगाल को कर दिया भगवामय, पढ़ें जायंट किलर के उदय की पूरी कहानी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola