हरियाणा में राहुल गांधी ने भरी हुंकार, कहा- बीजेपी की विदाई तय, कांग्रेस देगी मात
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी. फोटो- पीटीआई
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को हरियाणा में बीजेपी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति, व्यापार समझौतों और नेतृत्व शैली को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए.
Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को हरियाणा में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने दावा किया कि भाजपा भले ही लंबे समय तक सत्ता में बने रहने का सपना देख रही हो, लेकिन अब उसके जाने का समय आ गया है और जनता का गुस्सा जल्द सामने आएगा. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के सामने अगर कोई पार्टी मजबूती से खड़ी हो सकती है तो वह सिर्फ कांग्रेस है. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा को हराने का काम करेंगे.
राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया चुनाव चोरी करने का आरोप
भारत जोड़ो यात्रा में करीब 4000 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले राहुल गांधी पहली बार बृजेंद्र सिंह की यात्रा में शामिल हुए है. इस मौके पर बृजेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हरियाणा का चुनाव ‘चोरी’ किया था. अब पश्चिम बंगाल और असम में चुनाव भी चोरी किया है. इन्होंने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना दिया है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचन आयोग, नौकरशाही को नियंत्रित कर रखा है.
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर भी केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते में अमेरिका को फायदा पहुंचा, जबकि भारत को कुछ हासिल नहीं हुआ. अमेरिका के दबाव में आकर पीएम मोदी ने यह समझौता किया है, जबकि हिंदुस्तान का कोई दूसरा प्रधानमंत्री ऐसा समझौता नहीं कर सकता था. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोल दिया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने बोल नहीं सकते और इसके दो कारण ‘एप्स्टीन फाइल’ और उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका में मामले का दर्ज होना है.
मोहब्बत का दिया संदेश
राहुल गांधी ने सद्भाव यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा- हमारे नेताओं ने हरियाणा की नब्ज को समझा है. वे जनता के बीच गए और उनके मुद्दों को करीब से जाना है. मेरी सोच है कि कांग्रेस पार्टी के हर युवा नेता को हर प्रदेश में ऐसी यात्रा करनी चाहिए. यात्राओं से राजनीतिक समझ बढ़ती है, जनता से जुड़ाव होता है और बहुत कुछ सीखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा का एक संदेश है-हिंदुस्तान नफरत और हिंसा से नहीं, सिर्फ मोहब्बत से चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










