Suvendu Adhikari Mission 60 Percent Vote: पश्चिम बंगाल में ‘अजेय’ माने जाने वाले ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर को ढाहने और नंदीग्राम का अपना किला बचाने वाले भाजपा के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी अब मिशन-60 में जुट गये हैं. बुधवार को नंदीग्राम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने भविष्य का खाका पेश किया. बंगाल में बहेगी विकास की गंगा : शुभेंदु शुभेंदु ने कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगभग 46 प्रतिशत वोट मिले हैं. आने वाले समय में विकास की ऐसी गंगा बहेगी कि भाजपा का वोट शेयर 60 प्रतिशत के पार चला जायेगा. इसके साथ ही उन्होंने 2 सीटों पर मिली जीत के बाद पैदा हुए संवैधानिक सस्पेंस पर भी विराम लगा दिया. 10 दिन में एक सीट से इस्तीफा, आलाकमान लेगा फैसला शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया कि वे भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगहों की जनता के ऋणी हैं. नियम के मुताबिक उन्हें एक सीट छोड़नी होगी. उन्होंने कहा- मैं 10 दिन के भीतर एक सीट खाली कर दूंगा. मैं भवानीपुर और नंदीग्राम, दोनों की जिम्मेदारी नहीं भूलूंगा. पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि मैं किस सीट पर विधायक बना रहूंगा. इसे भी पढ़ें : सुनील बंसल, जिसने ओडिशा से बंगाल तक बनवा दी बीजेपी सरकार, पढ़ें मोदी-शाह के सबसे भरोसेमंद रणनीतिकार की पूरी कहानी असली परिवर्तन का दावा और कार्यकर्ताओं को नसीहत शुभेंदु अधिकारी ने वर्ष 2011 के उस दौर को भी याद किया, जब उन्होंने ममता बनर्जी के साथ मिलकर वामपंथ को सत्ता से बेदखल किया था. शुभेंदु ने कहा- मैं 2011 के परिवर्तन का हिस्सा था. अब मैं वास्तविक परिवर्तन का हिस्सा हूं. हम ऐसा काम करेंगे कि बंगाल में भाजपा की सरकार 100 साल तक बनी रहे. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें जश्न पर ब्रेक, 9 मई तक भाजपा कार्यकर्ता न मनायें उत्सव नंदीग्राम के भूमिपुत्र ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभी विजय रैलियां न निकालें. शांति और अनुशासन बनाये रखें और 9 मई को नयी सरकार बनने के बाद ही उत्सव मनायें. टीएमसी शासन में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे उन अत्याचारों को कभी नहीं भूलेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. इसे भी पढ़ें : इस्तीफा नहीं दूंगी, चाहे राष्ट्रपति शासन लगा दो, हार के बाद ममता बनर्जी का रौद्र रूप, कहा- सुप्रीम कोर्ट से इंटरनेशनल कोर्ट तक जायेगी TMC Suvendu Adhikari Mission 60 Percent Vote: नंदीग्राम में टेका मत्था, सबका विकास का दिया मंत्र शुभेंदु ने नंदीग्राम के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और हिंसा में शहीद हुए कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने वादा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में होने वाले विकास में किसी भी क्षेत्र या वर्ग की उपेक्षा नहीं की जायेगी. सरकार की हर योजना का लाभ राज्य के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचेगा. शुभेंदु के ‘मिशन-60’ ने विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी है. इसे भी पढ़ें बंगाल की राजनीति के ‘गेमचेंजर’ हैं शुभेंदु अधिकारी? नंदीग्राम के नायक से ममता बनर्जी को ललकारने तक, जानें 5 अनकहे सच बंगाल में ममता बनर्जी के खास अफसरों पर गिरी गाज, रिटायर नौकरशाहों की दफ्तरों में एंट्री बैन, मुख्य सचिव का सख्त फरमान पीएम मोदी की तरह नंदीग्राम छोड़ भवानीपुर को चुनेंगे शुभेंदु अधिकारी या चुनेंगे नयी राह, फैसला 10 दिन में ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया