भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद हॉल में एक मिनट तक गूंजता रहा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अमित शाह के साथ शुभेंदु अधिकारी.
Suvendu Adhikari Chants Narendra Modi Jindabad: शुभेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में विधायकों ने एक मिनट तक तालियां बजाकर पीएम मोदी और शुभेंदु का स्वागत किया. शनिवार को शुभेंदु बंगाल के पहले भाजपा सीएम के रूप में शपथ लेंगे.
Suvendu Adhikari Chants Narendra Modi Jindabad: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद विश्व बांग्ला कन्वेंसन सेंटर में एक मिनट तक नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और मेदी जी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे. सभी विधायक हाथ उठाकर तालियां बजाते रहे. यह हुआ शुभेंदु अधिकारी के आग्रह पर.
शुभेंदु ने कहा- सभी विधायक खड़े होकर तालियां बजायें
भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी पार्टी के विधायकों को संबोधित करने के लिए खड़े हुए. उन्होंने अपने सभी साथियों से कहा कि सभी विधायक खड़े होकर एक मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए सभी विधायक खड़े होकर एक मिनट तक तालियां बजायें.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को धूल चटाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का 60 फीसदी वोट और 100 साल तक सरकार का दावा
कल ब्रिगेड में शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी
इसके बाद मंच से शुभेंदु अधिकारी ने नारा लगाया- नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, मोदी जी जिंदाबाद. सभी विधायक और हॉल में बैठे तमाम लोग तालियां बजाते रहे और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, मोदी जी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे. ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में पहली बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी है. शुभेंदु अधिकारी बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ लेंगे.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










