बंगाल के मेन रोड पर अब नहीं दिखेंगी टोटो, केवल मोहल्ले में ई-रिक्शा चलाने की अनुमति

Updated:
विज्ञापन

टोटो

पश्चिम बंगाल सरकार मुख्य सड़कों और राजमार्गों पर टोटो और ई-रिक्शा के चलने पर रोक लगाने जा रही है. परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने इस नियम को सख्ती से लागू करने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि सरकार मुख्य सड़कों और राजमार्गों पर टोटो व ई-रिक्शा चलने पर रोक लगायेगी. मंत्री ने कहा- मुहल्लों में केवल लाइसेंस वाले वाहनों को ही चलाने की अनुमति होगी. अर्जुन सिंह ने लोगों और ''सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स'' से यह भी अपील की कि वे राजमार्ग पर ऐसे वाहनों को चलाने से जुड़े खतरों के बारे में जागरूकता फैलाएं.

सख्ती से लागू होगी नियम

अर्जुन सिंह का यह बयान राज्य परिवहन विभाग द्वारा पुलिस को राजमार्ग और अन्य मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा के संचालन पर लगी पाबंदियों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिये जाने के बाद आया है. एक विभागीय कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि टोटो का बिना नियम-कानून के चलना, खासकर किशोरों और बिना प्रशिक्षण प्राप्त चालकों द्वारा, यात्रियों और आम जनता की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोगों में जागरुकता लाने का होगा प्रयास

अर्जुन सिंह ने कहा- परिवहन विभाग केवल उन्हीं ई-रिक्शा को चलाने की अनुमति देगा, जो पंजीकृत कंपनियों द्वारा बनाये गये हों, जिनके पास लाइसेंस हो और जो तय दिशानिर्देश के अनुसार हों. उन्होंने कहा- हम सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स समेत सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे राजमार्ग पर ऐसे वाहनों के चलने से जुड़े खतरों के बारे में लोगों को जागरूक करें. मैं खास तौर पर बिना प्रशिक्षण वाले वाहन चालकों और किशोरों द्वारा टोटो चलाये जाने से होने वाली किसी भी गंभीर दुर्घटना के प्रति आगाह करना चाहता हूं.

Also Read: बंगाल में होगी जाति प्रमाणपत्रों की जांच, अब तक 45,000 लोग संदिग्ध सूची में


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola