मौसम का मिजाज बदला, 48 घंटे तक हो सकती है बारिश

Updated at : 04 Mar 2020 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बदला, 48 घंटे तक हो सकती है बारिश

राज्य में मंगलवार को हुई छिटपुट बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. नदिया, मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा व पुरुलिया में मंगलवार तड़के से ही बारिश हो रही है.

विज्ञापन

कोलकाता : राज्य में मंगलवार को हुई छिटपुट बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है. नदिया, मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा व पुरुलिया में मंगलवार तड़के से ही बारिश हो रही है.

कोलकाता, हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना में भी सुबह में हल्की बारिश हुई. इसकी वजह से मौसम में हल्की ठंडक आ गयी है. हालांकि आसमान में बादल छाये हुए हैं. इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आगामी 48 घंटे तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में हल्की से भारी बारिश हो सकती है.

बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भी राज्य भर में छिटपुट बारिश होती रहेगी. पश्चिमी हवाएं बंगाल में प्रवेश कर चुकी हैं, जिसके कारण इस तरह से बारिश का माहौल बना है. बताया गया कि गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण बंगाल में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. सभी जिलों में बारिश की आशंका है.

जानकारी के अनुसार कोलकाता के उल्टाडंगा में मंगलवार शाम तक 25 एमएम, पामेर बाजार में 37 एमएम, धापा में 54 एमएम, न्यू मार्केट 19 एमएम व बाइपास में 33 एमएम बारिश दर्ज की गयी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola