गढ़वा: 'आपन सरस्वतिया' अभियान के 18वें दिन उमड़ा जनसैलाब, नदी तट पर सेल्फी प्वाइंट बनाने की तैयारी

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 12 Jun 2026 8:33 AM

विज्ञापन

आपन सरस्वतिया अभियान का निरीक्षण करते एसडीएम

Garhwa News: गढ़वा में चल रहे  ‘आपन सरस्वतिया’ अभियान के 18वें दिन पिपरा कला क्षेत्र में भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों और समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है. इससे जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

Garhwa News: जनसहभागिता और प्रशासनिक सहयोग से संचालित ‘आपन सरस्वतिया’ अभियान के तहत लगातार 18वें दिन भी सरस्वतिया नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग और पुनर्जीवन का काम पूरी गति से जारी रहा. अभियान मुख्य रूप से पिपरा कला क्षेत्र में चलाया गया, जहां नदी के प्रवाह को सुचारू बनाने और नदी तटों की सफाई के लिए व्यापक स्तर पर काम किया गया. इस प्रयास में अब एक बेहद खूबसूरत और नया एंगल जुड़ गया है जो शहरवासियों को अपनी ओर बेहद आकर्षित कर रहा है.

जनसहयोग से बनेगा ‘सेल्फी प्वाइंट’

नदी सफाई के प्रयास में अब एक खूबसूरत और नया एंगल जुड़ गया है जो शहरवासियों को अपनी ओर बेहद आकर्षित कर रहा है. सरस्वतिया नदी के तटों को अब सिर्फ गंदगी से आजाद ही नहीं किया जा रहा है, बल्कि इसके सौंदर्यीकरण पर भी पूरा फोकस है. इसी कड़ी में अब आम लोगों और प्रबुद्ध नागरिकों के जनसहयोग के माध्यम से नदी के किनारे आकर्षक ‘सेल्फी प्वाइंट’ बनाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य इस ऐतिहासिक नदी को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ शहर के युवाओं और परिवारों के लिए एक सुंदर पर्यटन और सुकून के पल बिताने वाले स्थल के रूप में विकसित करना है. इस योजना को लेकर स्थानीय युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

लोगों ने किया श्रमदान 

महाअभियान के 18 वें दिन समाजसेवी विकास माली की प्रमुख भूमिका रही. उनके नेतृत्व और सहयोग से नदी क्षेत्र में सफाई और डी-सिल्टिंग काम को काफी गति मिली. अभियान के दौरान केवल हैवी जेसीबी मशीनों का ही सहारा नहीं लिया गया, बल्कि बड़ी संख्या में स्थानीय श्रमिकों और जागरूक नागरिकों ने खुद कुदाल-फावड़ा उठाकर श्रमदान किया. इसी क्रम में विश्वकर्मा समाज के स्थानीय युवा रविंद्र विश्वकर्मा ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए अपना ट्रैक्टर निशुल्क उपलब्ध कराया, जिससे नदी से निकाले गए कचरे और गाद के निष्पादन में काफी सुविधा हुई. 

स्थानीय लोगों ने की एसडीएम के लिए कही ये बात

इस सकारात्मक बदलाव को लेकर पूरे क्षेत्र में एक बेहद सकारात्मक चर्चा है. स्थानीय प्रबुद्ध जनों का कहना है कि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार की यह पहल ठीक उसी तर्ज पर आगे बढ़ रही है जैसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी के आंदोलन के लिए कहा गया था-‘दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल…’लोगों का मानना है कि एसडीएम संजय कुमार ने बिना किसी प्रशासनिक धौंस, तड़क-भड़क या दबाव के, अपनी शालीनता, पद की मर्यादा और सेवा भाव से गढ़वा के लोगों के दिलों को छुआ है. उनकी इसी सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का असर है कि आज पूरा शहर बिना किसी कानूनी सख्ती के खुद ही सरस्वतिया नदी के संरक्षण के साथ उसके सौन्दर्यीकरण के दिशा में आगे बढ़ रहा है. 

एसडीएम ने आभार व्यक्त किया

इस अभूतपूर्व सहयोग को देखकर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अभियान में कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले सभी नागरिकों, समाजसेवियों एवं युवाओं के प्रति गहरी कृतज्ञता और आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ‘आपन सरस्वतिया’ अभियान की सबसे बड़ी पूंजी और उपलब्धि समाज का यह बढ़ता हुआ जुड़ाव ही है. हर दिन समाज के हर वर्ग से लोग स्वेच्छा से आगे आकर सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि सरस्वतिया नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन की यह कोशिश आगे भी जारी रहेगी. जन-जन की सहभागिता से नदी को उसके प्राचीन और मूल स्वरूप में वापस लाने का लक्ष्य हर हाल में हासिल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: प्रशासन के आदेश को ठेंगा, भारी वाहनों की आवाजाही से पतरातू में रोज लग रहा जाम

यह भी पढ़ें: गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola