शवयात्रा में अर्थी संभालें या कपड़ा, सारण में जलजमाव के बीच सामने आई तस्वीर ने नगर पंचायत की खोली पोल

Updated:
विज्ञापन

जलजमाव के बीच शवयात्रा ले जाते लोग

Saran News: हल्की बारिश और सड़कों पर लबालब पानी..पानी के बीच गुजरने को मजबूर लोग, यह नजारा सारण के परसा नगर पंचायत का है. सबसे हैरान करने वाला वाकया तो तब हुआ जब जलजमाव के बीच शवयात्रा को लेकर परिजन निकलें. परिजन को समझ भी नहीं आ रहा था कि अर्थी संभाले या कपड़ा…

विज्ञापन

सारण के परसा से मोहम्मद यूसुफ की रिपोर्ट
Saran News:
सारण के परसा नगर पंचायत क्षेत्र में हल्की बारिश ने एक बार फिर जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी. बारिश के बाद परसा थाना रोड पर इतना पानी जमा हो गया कि सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी. जलजमाव के कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोगों का कहना है कि बरसात की शुरुआत से पहले ही हालात ऐसे हैं, तो आगे की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.

सड़क पर भरे पानी के बीच गुजरी शवयात्रा

सबसे चिंताजनक स्थिति उस समय देखने को मिली जब इसी जलमग्न सड़क से एक शवयात्रा को गुजरना पड़ा. पानी और कीचड़ से भरे रास्ते पर शवयात्रा में शामिल लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. लोगों को संभल-संभलकर चलना पड़ा, जिससे नगर पंचायत की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए

थोड़ी सी बारिश में ही डूब जाती है सड़क

स्थानीय लोगों के अनुसार परसा थाना रोड पर जलजमाव अब नई समस्या नहीं है. हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है और आवागमन बाधित हो जाता है. कई स्थानों पर पानी लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है.

नाला बना, लेकिन नहीं मिली जलनिकासी की सुविधा

ग्रामीणों और राहगीरों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा सड़क किनारे नाले का निर्माण तो कराया गया, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है. नाले से पानी की निकासी सुचारु रूप से नहीं हो पाती, जिसके कारण थोड़ी सी बारिश में भी सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन जाती है.

बरसात शुरू होने से पहले ही बढ़ी लोगों की चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी मानसून ने पूरी तरह दस्तक भी नहीं दी है. यदि समय रहते जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो आगामी दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं. लगातार जलभराव से सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है.

नगर प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

क्षेत्र के लोगों ने नगर प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है. उनका कहना है कि नालों की सफाई, जलनिकासी व्यवस्था की तकनीकी जांच और आवश्यक सुधार कार्य जल्द शुरू किए जाने चाहिए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े. स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि नगर पंचायत इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए जल्द प्रभावी कदम उठाएगी. लोगों का मानना है कि यदि अभी से व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो पूरे बरसात के मौसम में परसा थाना रोड पर हालात और बदतर हो सकते हैं.

Also Read: सारण में जानलेवा साबित हुआ तीखा मोड़, घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक पलटी, हालत नाजुक

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन