सारण में जानलेवा साबित हुआ तीखा मोड़, घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक पलटी, हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran Road Accident: सारण जिले के मढ़ौरा अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

सारण से मनोकामना सिंह की रिपोर्ट
Saran Road Accident:
सारण जिले के मढ़ौरा अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. घर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

विज्ञापन

सलिमापुर पोखर के पास अचानक पलटी बाइक

घटना गौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर पोखर के समीप की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में नहीं थी, लेकिन सड़क के तीखे मोड़ पर पहुंचते ही चालक संतुलन खो बैठा. देखते ही देखते बाइक सड़क पर पलट गई और दोनों युवक दूर जा गिरे. हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम और गौरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. समय पर इलाज मिलने से दोनों की जान बच गई.

एक युवक की हालत बिगड़ी

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने एक युवक की हालत चिंताजनक पाई. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के खपसा गांव निवासी मोहन राय के 25 वर्षीय पुत्र गोविंदा कुमार के रूप में हुई है.

निजी काम से मढ़ौरा आए थे दोनों दोस्त

परिजनों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी निजी कार्य से मढ़ौरा आए थे. काम समाप्त होने के बाद वे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. रास्ते में सलिमापुर पोखर के समीप यह हादसा हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां सड़क पर तीखा मोड़ है. देर शाम अंधेरा होने के कारण बाइक चालक मोड़ का सही अंदाजा नहीं लगा सका. इसी वजह से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और दोनों युवक घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन