सारण के रसूलपुर में चोरों ने तीन ई-रिक्शा से 10 बैटरियां चुराईं, CCTV में कैद हुए चोर

Updated:
विज्ञापन

घटना दीखाता पीड़ित टोटो संचालक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमनपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने तीन ई-रिक्शा से 10 बैटरियां चुरा लीं. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, लेकिन चोरों की पहचान अभी बाकी है. इससे वाहन मालिकों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है.

विज्ञापन

E-rickshaw battery theft: स्थानीय थाना क्षेत्र के जमनपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे खड़े तीन ई-रिक्शा टोटो को निशाना बनाते हुए उनकी 10 बैटरियां चोरी कर लीं. घटना की जानकारी वाहन मालिकों को सुबह हुई, जब वे अपने टोटो के पास पहुंचे और बैटरियां गायब मिलीं. चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. हालांकि फुटेज में चोरों के चेहरे स्पष्ट नहीं होने के कारण अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है.

विज्ञापन

पीड़ित वाहन स्वामियों की पहचान जमनपुरा गांव निवासी संदीप सिंह, मनीष सिंह और शंभू सिंह के रूप में हुई है. तीनों रोज की तरह अपने ई-रिक्शा को सड़क किनारे खड़ा कर घर चले गये थे. इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने टोटो की बैटरियां निकाल लीं.

सुबह टोटो के पास पहुंचे तो गायब मिलीं बैटरियां

वाहन मालिकों ने बताया कि सुबह जब वे अपने-अपने टोटो के पास पहुंचे, तो वाहनों से बैटरियां गायब थीं. इसके बाद आसपास तलाश की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. एक साथ तीन टोटो से 10 बैटरियां चोरी होने की घटना के बाद इलाके के लोगों में भी चिंता बढ़ गयी है.

ई-रिक्शा ही पीड़ित वाहन मालिकों की रोजी-रोटी का साधन है. बैटरियां चोरी होने के कारण उनके सामने वाहन चलाने और रोजगार जारी रखने का संकट खड़ा हो गया है.

डायल 112 की टीम ने पहुंचकर की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जानकारी ली. सामने आये फुटेज में चोरों की गतिविधियां कैद हुई हैं, लेकिन चेहरा स्पष्ट नहीं होने के कारण पहचान में परेशानी हो रही है.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और उनके सुराग लगाने में जुटी है.

प्राथमिकी दर्ज नहीं, जांच में जुटी पुलिस

समाचार प्रेषण तक इस मामले में रसूलपुर थाने में कोई लिखित प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य बिंदुओं के आधार पर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन