छपरा में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप, सैकड़ों मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच
उद्घाटन करती विधायक व अन्य अतिथि
छपरा में रोटरी क्लब और शशि हॉस्पिटल ने मिलकर एक सफल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। विधायक छोटी कुमारी ने इसका उद्घाटन किया और आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की सराहना की।
Saran News : रोटरी क्लब ऑफ छपरा एवं शशि हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप रविवार को संपन्न हुआ. शिविर का उद्घाटन छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने रोटरी क्लब और शशि हॉस्पिटल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है.
सैकड़ों मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करायी. डॉ. अभिषेक हर्षवर्धन की ओर से मरीजों की बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, एलएफटी, फाइब्रो स्कैन समेत कई महत्वपूर्ण जांच नि:शुल्क की गयी. जांच के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया.
जनहित में आगे भी होंगे कार्यक्रम
इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष पुनीतेश्वर, सचिव डॉ. अभिषेक हर्षवर्धन, प्रिया एवं पीहू प्रियदर्शिनी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के जनोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए