जूट मिल के श्रमिकों की समस्या संसद में उठाऊंगा : राहुल गांधी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2015 12:19 PM
कोलकाता : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज कोलकाता पहुंचे. वहां जूट मिल के श्रमिकों की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से मैंने किसानों की समस्या को संसद में उठाया, वैसे ही जूट मिल के श्रमिकों की समस्या को संसद में उठाऊंगा. उन्होंने यह भी कहा कि किसानों और उद्धोगों को […]
कोलकाता : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज कोलकाता पहुंचे. वहां जूट मिल के श्रमिकों की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से मैंने किसानों की समस्या को संसद में उठाया, वैसे ही जूट मिल के श्रमिकों की समस्या को संसद में उठाऊंगा. उन्होंने यह भी कहा कि किसानों और उद्धोगों को एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है.
हुगली में आयोजित इस रैली में राहुल ने कहा मोदी सरकार एक साल का कार्यकाल गुजर गया लेकिन अबतक जूट मिल के श्रमिकों के लिए कुछ भी नहीं किया गया . मैं उनके समस्याओं को संसद में उठाऊंगा. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार ने कुछ भी काम नहीं किया है. मैंने अपने आंखों से जूट मिल श्रमिकों की परेशानी देखा. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तृणमूल पार्टी के साथ लेफ्ट और भाजपा को भी जमकर कोसा.
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों पंजाब में रैली की थी और देश में किसानों की समस्या पर संसद में भी बोला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










