बाइक चालक ने की सर्जेंट से बदसलूकी, तोड़ा बॉडी कैमरा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2019 1:39 AM

विज्ञापन

बड़तल्ला इलाके के जतींद्र मोहन एवेन्यू व अरविंद सरणी क्रॉसिंग की घटना थाने से अतिरिक्त फोर्स मंंगवा कर दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार कोलकाता : होली के अवसर पर महानगर के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करनेवाले बाइक चालकों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान एक बाइक चालक ने गुस्से में आकर […]

विज्ञापन

बड़तल्ला इलाके के जतींद्र मोहन एवेन्यू व अरविंद सरणी क्रॉसिंग की घटना

थाने से अतिरिक्त फोर्स मंंगवा कर दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोलकाता : होली के अवसर पर महानगर के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करनेवाले बाइक चालकों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान एक बाइक चालक ने गुस्से में आकर दादागीरी दिखाते हुए ट्रैफिक सर्जेंट से बदसलूकी की. साथ ही उसके शरीर का बॉडी कैमरा तोड़ दिया.

घटना उत्तर कोलकाता के बड़तल्ला इलाके के जतींद्र मोहन एवेन्यू व अरविंद सरणी क्रॉसिंग की है. इस घटना के बाद सागर सरोज (28) व अनूप पाल (51) नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों बड़तल्ला इलाके के मस्जिद बाड़ी स्ट्रीट व बेनियाटोला स्ट्रीट के रहनेवाले हैं. पीड़ित सर्जेंट का नाम गोपाल माझी है. वह जोड़ाबागान ट्रैफिक गार्ड में पोस्टेड है. उसने अपनी शिकायत में बड़तल्ला थाने में दर्ज करायी है.

शिकायत में उसने बताया कि वह होली के दिन जतींद्र मोहन एवेन्यू व अरविंद सरणी क्रॉसिंग पर ड्यूटी कर रहा था, तभी उसके पास से बाइक लेकर सागर सरोज जा रहा था. उसे रोक कर कागजात दिखाने की मांग करने पर वह गुस्से में आ गया और अपशब्द कहने लगा. बाइक चालक को इतना गुस्सा आया कि उसने हाथापाई शुरू कर दी और सर्जेंट के शरीर में लगा बॉडी कैमरा तोड़ दिया. इसकी जानकारी बड़तल्ला थाने की पुलिस को देने पर बाइक चालक व बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola