Kolkata : ब्रिगेड में 3 फरवरी को होगी वाम मोर्चा की सभा, संबोधित करेंगे कन्हैया कुमार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2019 3:07 PM

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तीन फरवरी को वाम मोर्चा ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक सभा का आयोजन करेगी. वामपंथी छात्र नेता कन्हैया कुमार मुख्य वक्ता होंगे. माकपा के आग्रह पर युवा छात्र नेता कन्हैया कुमार ने सभा में शामिल होने की सहमति दे दी है. हालांकि, अभिनेत्री शबाना आजमी ने अब […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तीन फरवरी को वाम मोर्चा ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक सभा का आयोजन करेगी. वामपंथी छात्र नेता कन्हैया कुमार मुख्य वक्ता होंगे. माकपा के आग्रह पर युवा छात्र नेता कन्हैया कुमार ने सभा में शामिल होने की सहमति दे दी है. हालांकि, अभिनेत्री शबाना आजमी ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है.

इसे भी पढ़ें : 7-8 फरवरी को कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिजनेस सम्मिट, शामिल होगा चीनी प्रतिनिधिमंडल

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी को भी सभा में आने के लिए आमंत्रित किया था. कन्हैया कुमार के जरिये वाममोर्चा युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है. ब्रिगेड की सभा को राज्य स्तर के वाम नेेताओं के साथ-साथ माकपा के पूर्व महासचिव प्रकाश कारात तथा महासचिव सीताराम येचुरी भी संबोधित करेंगे.

इसे भी पढ़ें : JPSC परीक्षा पर रोक लगाने से झारखंड हाइकोर्ट का इन्कार, परीक्षा रद्द करने की मांग पर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा

दूसरी ओर, ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस विशाल जनसभा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का लिखित संदेश पढ़ा जायेगा. वाम मोर्चा ने इसके पहले 27 दिसंबर, 2015 को ब्रिगेड में सभा की थी. उस सभा को बुद्धदेव बाबू ने संबोधित किया था. पिछले कुछ दिनों से खराब स्वास्थ्य के कारण पूर्व मुख्यमंत्री श्री भट्टाचार्य सक्रिय राजनीति से दूर हैं. बीमार होने की वजह से वह पूर्व उद्योग मंत्री निरुपम सेन के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाये थे.

इसे भी पढ़ें : JioRail App से बुक करें ट्रेन का टिकट

हालांकि, माकपा नेताओं का कहना है कि वामपंथी नेताओं में अभी भी श्री भट्टाचार्य की लोकप्रियता सबसे अधिक है. इसलिए वे चाहते हैं कि श्री भट्टाचार्य इस सभा से जुड़े रहें. चूंकि वह अस्वस्थता के कारण सभा में शामिल नहीं हो पायेंगे, इसलिए सभा में उनका संदेश पढ़ा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola