सीबीआइ ने सुमन चट्टोपाध्याय को किया गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ की टीम ने आइकोर चिटफंड मामले की जांच करते हुए इस सिलसिले में महानगर के पत्रकार सुमन चट्टोपाध्याय को गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया. इससे पहले आइकोर चिटफंड घोटाले में कंपनी के निदेशक अनुकूल माइती […]
विज्ञापन
कोलकाता : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआइ की टीम ने आइकोर चिटफंड मामले की जांच करते हुए इस सिलसिले में महानगर के पत्रकार सुमन चट्टोपाध्याय को गुरुवार शाम को गिरफ्तार किया.
इससे पहले आइकोर चिटफंड घोटाले में कंपनी के निदेशक अनुकूल माइती को गिरफ्तार किया गया था. उनसे पूछताछ में सुमन चट्टोपाध्याय के नाम का पता चला. अनुकूल माइती ने बताया कि काफी पहले दिशा प्रोडक्शन एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रहे सुमन चट्टोपाध्याय ने अपनी कंपनी के शेयर को आइकोर कंपनी के नाम पर ट्रांसफर करने के लिए उनसे मोटी रकम ली थी.
लेकिन शेयर ट्रांसफर नहीं किये. कई बार इस बारे में अवगत करने के बावजूद भी सुमन चट्टोपाध्याय ने कंपनी के शेयर ट्रांसफर नहीं किये. सीबीआइ सूत्रों का कहना है कि इस बारे में कुछ कागजात भी अनुकूल माइती ने सीबीआइ को सौंपे थे, जिसके बाद सुमन चट्टोपाध्याय को सीबीआइ ने कई बार सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बुलाकर पूछताछ की थी.
गुरुवार को भी उन्हें बुलाकर पूछताछ की गयी थी. लेकिन वे सटिक जवाब नहीं दे रहे थे. इसके कारण उन्हें अंत में गिरफ्तार करने का फैसला लिया गया. गिरफ्तारी के बाद ही उनकी शारीरिक परीक्षा कराकर उन्हें भुवनेश्वर ले जाया जा रहा है. शुक्रवार को उनकी भुवनेश्वर कोर्ट में पेशी होगी.
एक महीने पहले ही उनके नाम पर लुकआउट नोटिस जारी किया गया था, जिससे वे देश छोड़कर फरार ना हो सकें. अब आइकोर से रुपये लेकर उन्होंने इन रुपयों का क्या किया, इस बारे में पता लगाने की कोशिश की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










