अन्नपूर्णा भंडार का पैसा कब आयेगा आपके खाते में, शुभेंदु अधिकारी ने बता दी तारीख

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
अन्नपूर्णा भंडार का पैसा कब आयेगा आपके खाते में, शुभेंदु अधिकारी ने बता दी तारीख

शुभेंदु अधिकारी

Annapurna bhandar : सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जो अभी बाकी हैं, वे जनकल्याण शिविर में जाकर फॉर्म भरें. सरकारी अधिकारी आपकी सहायता करेंगे. आवश्यकता पड़ने पर घर-घर जाकर भी सहयोग किया जायेगा.

विज्ञापन

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद की रिपोर्ट

Annapurna bhandar : कोलकाता. राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अन्नपूर्णा योजना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है. एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना के तहत गत तीन जून को 28 लाख मां-बहनों के खातों में तीन-तीन हजार रुपये बैंक खातों में भेजे गये थे.

जुलाई में मिलेगा जून का अनुदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक जिन लाखों मां-बहनों ने अन्नपूर्णा योजना परियोजना में अपना नाम दर्ज कराया है. उनका सत्यापन पूरा कर जानकारी पोर्टल पर अपलोड कर दी गयी है. उन्हें आगामी एक जुलाई को जून महीने का तीन-तीन हजार रुपये का अनुदान मिलेगा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जो बाकी हैं वो जल्द भर दें फार्म

परियोजना में अभी तक नाम दर्ज न करा पाने वाली महिलाओं को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी प्रकार की चिंता न करें. जो अभी बाकी हैं, वे जनकल्याण शिविर में जाकर फॉर्म भरें. सरकारी अधिकारी आपकी सहायता करेंगे. आवश्यकता पड़ने पर घर-घर जाकर भी सहयोग किया जायेगा.

Also Read: कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं अभिषेक बनर्जी, HC ने अरेस्ट वारंट पर लगी रोक हटायी

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola