नाव पर खाना पका रही थी महिला, पीछे से कूद पड़ा रॉयल बंगाल टाइगर, सुंदरवन में बड़ा हादसा

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

AI से निर्मित काल्पनिक तस्वीर.

Bengal Tiger : महिला को गंभीर हालत में जयनगर-कुलतली ब्लॉक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही कुलतली पुलिस ने अस्पताल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन

Bengal Tiger : कोलकाता/कुलताली: दक्षिण 24 परगना के सुंदरवन में बाघ (रॉयल बंगाल टाइगर) के हमले में एक महिला की जान चली गई. वह नदी में केकड़े पकड़ने गई थी, लेकिन बाघ के पंजों ने 35 वर्षीय बंदना दास की जान ले ली. यह घटना बुधवार दोपहर बाद की है. बंदना दास के असहाय पति ने इस दुखद घटना को अपनी आंखों से देखा है. खबर मिलते ही कुलतली पुलिस स्टेशन ने अस्पताल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हादसा के वक्त खाना बना रही थी बंदना

वंदना का घर कुलतली ब्लॉक के गुरगुरिया-भुवनेश्वरी ग्राम पंचायत के गौरेर चक गांव में है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, 12 जून को वंदना और उनके पति जयनगर घाट से सुंदरवन में कलास शिविर के पास स्थित फुलबारी जंगल के लिए एक छोटी नाव से निकले थे. वे नदी में केकड़े और मछली पकड़ने गए थे. जब वंदना नाव में खाना बना रही थीं, तभी अचानक जंगल से एक रॉयल बंगाल टाइगर उन पर झपटा.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बाघ ने सीधा गर्दन पर मारा झपट्टा

बंदना के पति ने पुलिस को बताया कि बाघ ने बंदना की गर्दन पर काट लिया और उन्हें घसीटकर घने जंगल में ले जाने की कोशिश की. अपनी पत्नी की भयावह हालत अपनी आँखों के सामने देखकर उसका पति चीखने लगा. बाघ ने उसे जंगली जानवर समझकर खून से लथपथ वंदना को छोड़ दिया और घने जंगल में भाग गया. उसे गंभीर हालत में जयनगर-कुलतली ब्लॉक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.

Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola