8000mAh बैटरी वाले Pova 8 5G की पहली सेल शुरू, बैंक ऑफर्स के साथ सस्ते में मिलेगा फोन

Edited by Shivani Shah
Updated:
विज्ञापन

टेक्नो पोवा 8 5जी

Pova 8 5G की पहली सेल आज से शुरू हो गई है. स्मार्टफोन Matrix Display डिजाइन, 144Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर और 8000mAh बैटरी जैसी खूबियों के साथ आता है. कंपनी बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और 12 महीने तक की No Cost EMI भी दे रही है.

विज्ञापन

हाल ही में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में Pova 8 5G की एंट्री हुई थी, जिसकी सेल आज से शुरू हो गई है. इस नये मॉडल की खासियत की बात करें, तो इस बार कंपनी ने फोन में नया डिजाइन, Alive Matrix Display और कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं. इस मॉडल को कंपनी ने 30 हजार की प्राइस रेंज में पेश किया है. हालांकि, स्मार्टफोन की पहली सेल पर कंपनी बैंक डिस्काउंट का फायदा दे रही है, जिससे मॉडल को लॉन्च प्राइस से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं ऑफर्स डिटेल्स और इसके फीचर्स.

Pova 8 5G पर क्या मिल रहे ऑफर्स

Pova 8 5G दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है. मॉडल पर कंपनी 1500 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ऑफर दे रही है, जिससे बेस मॉडल को 28,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. बैंक डिस्काउंट का फायदा ग्राहक ICICI, HDFC, Axis, Kotak और SBI क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर उठा सकते हैं. इसके अलावा, मॉडल पर एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिल रहा है. साथ ही 12 महीने तक की No Cost EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है. यह स्मार्टफोन व्हाइट, प्लाज्मा ऑरेंज और टर्मिनल ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

Pova 8 5G में क्या मिलेंगे फीचर्स?

डिजाइन: Pova 8 5G की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक मैट्रिक्स डिस्प्ले डिजाइन (Matrix Display Design) है. फोन के रियर पैनल पर दिया गया मिनी डिस्प्ले कॉल, मैसेज और अन्य नोटिफिकेशन दिखाने के साथ-साथ कई शानदार एनिमेशन भी सपोर्ट करता है. यह फीचर स्मार्टफोन को न केवल अलग पहचान देता है, बल्कि इसे प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लुक भी देता है.

डिस्प्ले: मॉडल में 6.76 इंच का Full HD+ IPS LCD पैनल मिलता है. स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट, 1500Hz टच सैंपलिंग रेट और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. पंच-होल डिजाइन और ग्लास प्रोटेक्शन के साथ यह डिस्प्ले स्मूद और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का दावा करती है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ AI सेंसर मौजूद है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR5X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. फोन Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर काम करता है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स का लाभ मिलता है. बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए कंपनी ने 14689mm² का अल्ट्रा-लार्ज कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.

बैटरी: पावर बैकअप के मामले में Pova 8 5G काफी दमदार नजर आता है. इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

यह भी पढ़ें: Tecno Pova 8 5G Review: बड़ी बैटरी, यूनिक LED डिस्प्ले और नया डिजाइन, लेकिन क्या वाकई ₹29999 में है सही डील?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola