बंगाल के बागनान में भाजपा-तृणमूल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

घायल भाजपा कार्यकर्ता

TMC-BJP Clash: राज्य के मंत्री उमेश राय ने कहा कि घटना में जो भी दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों मे कानून का डर हो.

विज्ञापन

कोलकाता से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

TMC-BJP Clash: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के बागनान स्थित आंटिला ग्राम पंचायत के पाइकपाड़ा इलाके में भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई. इस घटना में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गयी है, जबकि तीन अन्य घायल हो गये हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है.

ईलाके छोड़कर चले गये थे इस्लाम

जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद आंटिला ग्राम पंचायत के उपप्रधान शेख मफिजुल इस्लाम क्षेत्र छोड़कर चले गये थे. बुधवार रात उनके इलाके में लौटने की खबर फैलने के बाद लगभग 8-10 भाजपा कार्यकर्ता बाइक से उनके घर के सामने पहुंचे और घेराव किया. आरोप है कि इसके बाद उपप्रधान के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गये.

प्रशांत दे गंभीर रूप से हुए घायल

जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच देखते ही देखते लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट शुरू हो गयी. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत दे (50) गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें तत्काल उलूबेड़िया महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना में तीन अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं. भाजपा ने आरोप लगाया है कि उपप्रधान के नेतृत्व में तृणमूल समर्थकों ने क्षेत्र में भय का माहौल बनाया था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही बागनान थाने की पुलिस, केंद्रीय बल के जवान तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस पिकेट तैनात कर दी गयी है. हावड़ा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है. हालांकि, उपप्रधान शेख मफिजुल इस्लाम समेत कुछ आरोपी फरार बताये जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है.

Also Read: कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं अभिषेक बनर्जी, HC ने अरेस्ट वारंट पर लगी रोक हटायी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola