कोलकाता : नम आंखों से लोगों ने अटलजी के अस्थि कलश को किया प्रणाम
Updated at : 23 Aug 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

पुराने साथी के अस्थि कलश को श्रद्धांजलि देने एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल अस्थि कलश को गंगासागर में प्रवाहित किया जायेगा अस्थि कलश को फूलों से सजे रथ पर लाया गया एयरपोर्ट से प्रदेश भाजपा मुख्यालय कोलकाता : तय कार्यक्रम के तहत दिल्ली में भाजपा के पुराने दफ्तर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह […]
विज्ञापन
पुराने साथी के अस्थि कलश को श्रद्धांजलि देने एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल
अस्थि कलश को गंगासागर में प्रवाहित किया जायेगा
अस्थि कलश को फूलों से सजे रथ पर लाया गया एयरपोर्ट से प्रदेश भाजपा मुख्यालय
कोलकाता : तय कार्यक्रम के तहत दिल्ली में भाजपा के पुराने दफ्तर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बंगाल के लिए अस्थि कलश लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के प्रदेश महासचिव शायंतन बनर्जी शाम चार बज कर 40 मिनट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट से बाहर निकले तो उस वक्त एयरपोर्ट के बाहर भारी भीड़ अपने प्रिय नेता के अस्थि कलश का दर्शन करने के लिए मौजूद थी.
अटल बिहारी अमर रहे के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी भी अपने पुराने साथी के अस्थि कलश का दर्शन करने पहुंचे थे.
एयरपोर्ट से अस्थि कलश को फूलों से सजे रथ पर रखकर भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक प्रदेश मुख्यालय के लिए रवाना हुए. एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय के लिए निकलने वाली अस्थि कलश यात्रा में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, वरिष्ठ नेता मुकुल राय, प्रदेश के महासचिव देवश्री चौधुरी, संजय सिंह के अलावा सांसद रूपा गांगुली, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष देवजीत सरकार, राजेश यादव के अलावा उत्तर कोलकाता भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश पांडे, महामंत्री आशीष त्रिवेदी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे. तकरबीन पांच बजे एयरपोर्ट से यात्रा शुरू हुई, जो जैसोर रोड, नागेर बाजार, उल्टाडांगा, खन्ना, श्यामबाजार, सेंट्रल एवेन्यू होते हुए प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंची.
रास्ते में जगह-जगह लोग रथ को रोक कर अटलजी को श्रद्धांजलि देते नजर आये. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उनका अस्थि कलश रात भर लोगों के दर्शन के लिए रखा गया. सुबह आठ बजे अस्थि कलश को गंगासागर में प्रवाहित करने के लिए यात्रा शुरू होगी. प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह के मुताबिक तकरीबन 17 से 18 जगहों पर लोग अस्थि कलश को अपनी श्रद्धांजलि देंगे. शुक्रवार की सुबह पूरे विधि विधान से अस्थि कलश को गंगासागर में प्रभावित किया जायेगा.
अटलजी के अस्थि कलश को श्यामपुकुर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
कोलकाता : बुधवार रात 8 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश कोलकाता एयरपोर्ट से पार्टी आॅफिस ले जाये जाने के दौरान 280 चितरंजन एवेन्यु, (स्वर्गीय आचार्य विष्णुकांत शास्त्री जी के निवास स्थल) पर रोका गया. यहां स्वर्गीय शास्त्री के भतीजे विधुशेखर शास्त्री एवं राज्य भाजपा कार्य समिति के नेतृव में भाजपा श्यामपुकुर (पूर्व) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटल जी के अस्थिकलश को भावभीनी पुष्पांजली अर्पित की.
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मानस सरखेल, उपाध्यक्ष नबोनाथ झा ने संयुक्त रुप से किया. इस मौके पर दीपक राय, संध्या दास, लक्ष्मण झा, उपेंद्र सिंह, संजय झा, जसवंत सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, संटू साव, संजीत साव, गणेश घोष, प्रदीप साव, सुभाष पांडे, पुतुल बसाक ने दिवंगत अटलजी के अस्थिकलश को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




