सारण के किसानों के लिए खुशखबरी, 30 जून तक होगा फार्मर रजिस्ट्री का मौका

प्रतीकात्मक तस्वीर
Saran News: कृषि विभाग व राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए संचालित “फार्मर रजिस्ट्री अभियान” जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है.
Saran News: (संजय भारद्वाज की रिपोर्ट) कृषि विभाग व राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए संचालित “फार्मर रजिस्ट्री अभियान” जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है. अब यह विशेष अभियान 30 जून 2026 तक जारी रहेगा. सरकार के इस पहल से छुटे हुए किसानों को राहत मिलेगी और वह अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.
जिला प्रशासन का विशेष अभियान
जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर किसानों के अधिकतम पंजीकरण को सुनिश्चित करने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, राजस्व कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कर्मियों द्वारा पंचायतों में घर-घर जाकर किसानों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है तथा उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में जानकारी देकर पंजीकरण कराया जा रहा है.
डिजिटल पहचान बनता जा रहा फार्मर रजिस्ट्र

फार्मर रजिस्ट्री किसानों की डिजिटल पहचान है, जिसके माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा. पंजीकरण के उपरांत किसान पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि अनुदान सहित अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे. विभाग में किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने निकटतम सीएससी, वसुधा केंद्र, कृषि कार्यालय अथवा संबंधित पंचायत कर्मियों के माध्यम से शीघ्र अपना पंजीकरण कराएं. पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर एवं स्वयं के नाम से जमाबंदी आवश्यक है. अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री कराकर अपनी डिजिटल पहचान सुनिश्चित करें.
ALSO READ:
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










