सारण में पहली ही बारिश में बह गई 2.69 करोड़ की पुल की पहुंच सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Author Manokamna Singh|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
बारिश में मिट्टी कटाव होने से अप्रोच रोड क्षतिग्रस्त | Prabhat Khabar

बारिश में मिट्टी कटाव होने से अप्रोच रोड क्षतिग्रस्त | Prabhat Khabar

Marhaura Bridge News: सारण जिले के मढ़ौरा में 2.69 करोड़ की लागत से बना पुल का पहुंच पथ पहली ही बारिश में मिट्टी कटाव से क्षतिग्रस्त हो गया है. स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

विज्ञापन

Marhaura Bridge News: करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल और उसका पहुंच पथ पहली ही बारिश की मार नहीं झेल सका. सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड अंतर्गत मिर्जापुर-बाजिदपुर के बीच गेहुआं नदी पर बने पुल के पास की अप्रोच रोड बीते दो दिनों की बारिश के बाद कई जगहों पर मिट्टी कटाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है. सड़क टूटने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं.

मिट्टी कटाव से उखड़ गए क्रैश बैरियर

बारिश के कारण सड़क किनारे भारी मिट्टी कटाव हुआ है. इससे पुल की सुरक्षा के लिए लगाए गए क्रैश बैरियर भी कई स्थानों पर उखड़ गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाली बारिश में सड़क का बड़ा हिस्सा बह सकता है, जिससे पुल पर आवागमन पूरी तरह बाधित होने की आशंका है.

ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप

स्थानीय निवासी नागेंद्र सिंह, विक्की कुमार और नीरज कुमार सहित कई ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई. उनका कहना है कि सड़क के किनारों को मजबूत करने के लिए न तो पर्याप्त पत्थर लगाए गए और न ही मिट्टी का सही तरीके से भराव किया गया. यही वजह है कि पहली ही बारिश में अप्रोच रोड की नींव कमजोर पड़ गई.

उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी संवेदक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि करीब 2.69 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल का निर्माण कार्य लगभग तीन वर्षों में पूरा हुआ था, लेकिन पहली ही बारिश में इसकी गुणवत्ता की पोल खुल गई.

विभाग बोला, जल्द कराया जाएगा मरम्मत कार्य

ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी) के एसडीओ धनंजय कुमार ने बताया कि निर्माण के दौरान स्थानीय स्तर पर हुए विरोध के कारण संपर्क पथ और क्रैश बैरियर लगाने में कुछ कठिनाइयां आई थीं. इसके बावजूद विभाग ने गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि पहली बारिश में अप्रोच रोड पर हल्का रेनकट (Rain Cut) होने की संभावना रहती है. मढ़ौरा में भी ऐसी ही स्थिति सामने आई है. इसकी जानकारी विभाग को मिल गई है और क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द मरम्मत कराई जाएगी.

ग्रामीणों ने जताई बड़ी चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो लगातार हो रही बारिश से अप्रोच रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकती है. इससे न केवल करोड़ों रुपये की परियोजना प्रभावित होगी, बल्कि क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन भी बाधित हो जाएगा. ऐसे में ग्रामीणों ने विभाग से तत्काल कार्रवाई और निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



विज्ञापन
Manokamna Singh

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन