सारण के मढ़ौरा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, शहर में कचरे का अंबार

Author Manokamna Singh|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
सड़क किनारे पसरा कचरा | Prabhat Khabar

सड़क किनारे पसरा कचरा | Prabhat Khabar

Saran News: सारण के मढ़ौरा नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही. शहर में कचरे का उठाव ठप होने से लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन हड़ताल खत्म कराने के प्रयास में जुटा है.

विज्ञापन

Saran News: मढ़ौरा नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रही. हड़ताल के कारण शहर की विभिन्न सड़कों और मोहल्लों से कचरे का उठाव पूरी तरह ठप है. जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है, जिससे लोगों को दुर्गंध और गंदगी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

ईपीएफ विवाद से शुरू हुई थी हड़ताल

सफाई कर्मियों की हड़ताल की शुरुआत सफाई एजेंसी द्वारा ईपीएफ कटौती को लेकर हुए विवाद से हुई थी. नगर पंचायत प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद एजेंसी ने लंबित ईपीएफ राशि का भुगतान सुनिश्चित कर दिया है. प्रशासन का दावा है कि कर्मियों की मुख्य मांग पूरी कर दी गई है.

अब पांच दिनों के वेतन की मांग

ईपीएफ भुगतान के बावजूद सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त नहीं की है. कर्मियों का कहना है कि हड़ताल के पांच दिनों का वेतन दिए बिना वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे. इसी मांग को लेकर वे अब भी आंदोलन पर डटे हुए हैं.

प्रशासन बोला- बातचीत जारी है

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने बताया कि सफाई कर्मियों की जायज मांगों को सुनने और उनका समाधान करने के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर रहा है. उन्होंने कहा कि हड़ताल समाप्त कराने के लिए सफाई कर्मियों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है और जल्द ही सकारात्मक समाधान निकलने की उम्मीद है.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



विज्ञापन
Manokamna Singh

लेखक के बारे में

By Manokamna Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन