सारण: मढ़ौरा में अधूरी सड़क बनी मुसीबत, बारिश के पानी से गड्ढों में तब्दील हुआ रास्ता

Updated:
विज्ञापन

अधूरा निर्माण की वजह से बदहाल सड़क | Prabhat Khabar Network

मढ़ौरा में बुडको द्वारा अंबेडकर रोड का निर्माण अधूरा छोड़ने से राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश के कारण बने गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं।

विज्ञापन

Saran News : मढ़ौरा में बुडको की ओर से नवनिर्मित अंबेडकर रोड का एक हिस्सा अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गयी है. स्टेशन रोड को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण के दौरान तिमुहानी के पास करीब 7 मीटर हिस्से में पीसीसी ढलाई नहीं की गयी. बारिश का पानी जमा होने से यह हिस्सा अब बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अधूरे हिस्से में जमा है बारिश का पानी

सड़क का करीब 7 मीटर हिस्सा पक्का नहीं होने के कारण बारिश होते ही यहां पानी जमा हो जाता है. पानी भरने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है. स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहिया वाहन और टोटो चालक इस हिस्से से गुजरते समय असंतुलित होकर गिर रहे हैं.

टोटो पलटने से हादसे का बना खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि अधूरे रास्ते पर टोटो के असंतुलित होकर पलटने की घटनाएं हो रही हैं. अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है, लेकिन लगातार बने खतरे से लोग चिंतित हैं. खासकर बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है.

तीन महीने बाद भी नहीं पूरा हुआ काम

स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण के समय संवेदक की ओर से काम पूरा करने का दावा किया गया था. इसके बावजूद करीब तीन महीने बीतने के बाद भी सड़क का छूटा हुआ हिस्सा जस का तस है. लोगों का आरोप है कि विभागीय खानापूर्ति के बाद संवेदक मौके से चला गया और अधूरा काम अब तक पूरा नहीं कराया गया.

भारी वाहनों के लिए महत्वपूर्ण है यह मार्ग

अंबेडकर रोड पुरानी गोला क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन के लिए सुगम और अपेक्षाकृत भीड़मुक्त विकल्प माना जाता है. सड़क का हिस्सा अधूरा रहने से भारी वाहनों के साथ आम राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है.

जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग

क्षेत्रवासियों ने बुडको और संबंधित विभाग के वरीय अधिकारियों से सड़क के अधूरे हिस्से का निर्माण तत्काल पूरा कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. ऐसे में जल्द से जल्द पीसीसी ढलाई कर रास्ते को पूरी तरह चालू कराया जाना जरूरी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन