सीएम सम्राट चौधरी लोक सेवक आवास से पैदल पहुंचे सचिवालय, काफिले में गाड़ियों को भी घटाया था

Updated:
विज्ञापन
CM Samrat Chaudhary reached Secretariat

सचिवालय पैदल जाते हुए सीएम सम्राट चौधरी

Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पीएम मोदी की अपील के बाद आज पैदल ही अपने आवास से सचिवालय पहुंचे. इस दौरान सीएम के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे. इससे पहले गुरुवार को सीएम अपने काफिले में सिर्फ 3 गाड़ियों के साथ पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे.

विज्ञापन

Samrat Chaudhary: पीएम मोदी की अपील का असर बिहार में नेताओं पर बखूबी दिखना शुरू हो गया है. खासकर सीएम सम्राट चौधरी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करने के बाद आज पैदल ही सचिवालय जाते दिखे. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ लोक सेवक आवास से पैदल सचिवालय पहुंचे.

काफिले में गाड़ियों को भी घटाया

इससे पहले गुरुवार को सीएम सम्राट चौधरी जब दरभंगा के लिए रवाना हुए थे तो पटना एयरपोर्ट सिर्फ 3 गाड़ियों के साथ पहुंचे थे. कोई ताम-झाम नहीं और पीएम नरेंद्र मोदी की अपील को सम्राट चौधरी ने अपने स्तर से लागू करने की शुरुआत कर दी है. सीएम सम्राट ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर सभी नेताओं से भी गाड़ियों का कम इस्तेमाल करने की अपील की थी.

दीपक प्रकाश भी पैदल पहुंचे ऑफिस

सीएम सम्राट चौधरी के अलावा पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी गाड़ी छोड़ पैदल की कार्यालय जाते दिखे. दीपक प्रकाश के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे. जानकारी के मुताबिक, बुधवार को ही मंत्री दीपक प्रकाश ने पैदल ही ऑफिस जाने का फैसला लिया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई थी.

मंत्री दीपक प्रकाश का बयान

मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा था, इससे लोगों के बीच पॉजिटिव मैसेज जाएगा. उनका मानना था कि जब जनप्रतिनिधि और अधिकारी खुद पीएम मोदी की अपील मानेंगे तब ही आम लोग इससे प्रेरित हो सकेंगे और उनके बीच जागरुकता बढ़ेगी. उन्होंने इसे जरुरी सोच बताया था.

देशभर में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं. 15 मई को प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. बिहार में अब पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपये और डीजल की कीमत 94.65 रुपये हो गई है. दाम बढ़ने के बाद लोगों का कहना है कि इतनी महंगाई से आम लोगों की कमर टूट जाएगी.

Also Read: बिहार में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोग बोले- घर का बजट बिगड़ जाएगा, सब महंगा होगा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन