बिहार में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोग बोले- घर का बजट बिगड़ जाएगा, सब महंगा होगा
पेट्रोल पंप की तस्वीर
Petrol Diesel Price Hike: अमेरिका और ईरान जंग के बीच देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है. बिहार में अब पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपये और डीजल की कीमत 94.65 रुपये हो गई है. दाम बढ़ने के बाद लोगों का कहना है कि इतनी महंगाई से आम लोगों की कमर टूट जाएगी.
Petrol Diesel Price Hike: देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं. प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. बिहार के गोपालगंज में पेट्रोल 106.1 रुपये से बढ़कर 109.1 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 92.86 रुपये से बढ़कर 95 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. इस बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है.
आपके शहर में
वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव का असर
जानकारी के अनुसार, वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण भारत में भी ईंधन महंगा हुआ है. पिछले करीब चार सालों से सरकार ने वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद कीमतों को ज्यादा नहीं बढ़ाया था, लेकिन हाल के दिनों में बढ़ोतरी की आशंका पहले से जताई जा रही थी.
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से इसका असर परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों पर पड़ने की पूरी संभावना है. आम जनता का कहना है कि इससे महंगाई और बढ़ेगी, जिससे जीवन यापन करना और मुश्किल हो जाएगा.
कीमत बढ़ने के बाद क्या कहना है लोगों का?
गोपालगंज के थावे थाना इलाके के रघुनाथपुर गांव के निवासी कन्हैया कुमार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद आम आदमी की कमर टूट जाएगी. पहले ही महंगाई चरम पर है, अब ईंधन महंगा होने से हर चीज के दाम बढ़ेंगे और गरीबों के लिए गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा.
कविंद्र सिंह का कहना है कि चुनाव के दौरान सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए, लेकिन चुनाव खत्म होते ही कीमत बढ़ा दी गई. इससे साफ है कि आम जनता को अब आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा.
अमजद अली ने बताया कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से हर चीज पर असर पड़ेगा. खाने-पीने से लेकर यात्रा तक सब महंगा होगा. इससे आम लोगों को काफी परेशानी होगी और घर का बजट बिगड़ जाएगा.
Also Read: बिहार के दो जिलों में अंबुजा और डालमिया लगाएगी फैक्ट्री, 1114 करोड़ रुपए का होगा निवेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए