गोपालगंज के उचकागांव में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर, 21 की जांच और प्रमाणपत्र जारी, 40 बच्चों का पंजीकरण

Updated:
विज्ञापन

प्रमाणीकरण कैंप का उद्घाटन करते प्रमुख, वीडिओ तथा अन्य

उचकागांव में दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष जांच एवं प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 21 बच्चों की स्वास्थ्य जांच हुई और 40 बच्चों का पंजीकरण सहायक उपकरण के लिए किया गया.

विज्ञापन

उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के निर्देश पर शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष जांच एवं प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव, बीडीओ मनोज कुमार पंडित और प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेम हलधर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की.

आपके शहर में

विज्ञापन

21 दिव्यांग बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

शिविर में 06 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 21 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य और शारीरिक परीक्षण किया गया. ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विभांशु चौधरी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुजीत कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव के चिकित्सक डॉ. खाबर इमाम ने बच्चों की जांच की.

जांच के बाद पात्र बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किये गये. इसके साथ ही जरूरतमंद बच्चों को शिविर में ही नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध करायी गयीं.

फोटो नंबर 8057 प्रमाणीकरण कैंप का उद्घाटन करते प्रमुख, वीडिओ तथा अन्य  फोटो नंबर 7702 बच्चों के परीक्षण के बाद और विभाग से चर्चा करते चिकित्सक  | Prabhat Khabar Network

सहायक उपकरण के लिए 40 बच्चों का पंजीकरण

शिविर में दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 40 बच्चों का पंजीकरण किया गया. संबंधित बच्चों को आगे आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी.

वहीं, स्वास्थ्य जांच के दौरान गंभीर रूप से पीड़ित पाये गये बच्चों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया.

पंजीकृत बच्चों को जल्द उपकरण देने की मांग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव ने दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की. उन्होंने प्रशासन से पंजीकृत बच्चों को जल्द से जल्द सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि बच्चों को दैनिक जीवन में सहूलियत मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें.

शिक्षक और अभिभावक भी रहे मौजूद

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के लेखपाल मुनमुन कुमार, शिक्षक वशिष्ठ प्रसाद, विजय तिवारी सहित कई शिक्षक, अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे. शिविर में बच्चों की जांच और प्रमाणन की प्रक्रिया के साथ उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करायी गयीं.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में एयरपोर्ट का सपना होगा साकार? 517 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटा, अब अगला कदम क्या?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन