इंटरनेट पर छाया ‘मिलल जरुरी बा’, नीलम गिरी का इमोशनल गाना देख छलक पड़ेंगे आंसू

Updated:
विज्ञापन

नीलम गिरी सॉन्ग फोटो- यूट्यूब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नीलम गिरी और प्रवेश लाल यादव का इमोशनल सॉन्ग “मिलल जरुरी बा” रिलीज हो गया है. गाने में प्यार और फिर गलतफहमी की वजह रिश्ता टूटते हुए दिखाया गया है.

विज्ञापन

बिग बॉस फेम नीलम गिरी भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं. अब उनका एक इमोशनल और दिल को छू लेने वाला गाना “मिलल जरुरी बा” रिलीज हो गया है. इसमें नीलम संग प्रवेश लाल यादव की जोड़ी दिखाई दे रही है. जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

“मिलल जरुरी बा” गाना रिलीज

सुगम सिंह ने “मिलल जरुरी बा” को अपनी दर्दभरी आवाज से सजाया है. उनकी गायकी गाने की भावनाओं को और भी गहरा बना रही है. वहीं इसके बोल उमा लाल यादव ने लिखे हैं, जो सीधे दिल तक पहुंचते हैं. गाने का संगीत दीपल ठाकुर ने तैयार किया है. गाने की कहानी प्यार, जुदाई और अधूरेपन की भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. इस प्रोजेक्ट के लिए सोनू सरगम आरा को स्पेशल थैंक्स दिया गया है, जबकि डिजिटल प्रमोशन का काम MRP Manoj GFX ने संभाला है. गाने को तेजस लेबल के तहत रिलीज किया गया है और इसे RKK Films Pvt. Ltd. की ओर से प्रोड्यूस किया गया है.

काफी खूबसूरती से फिल्माया गया है गाने को

गाने के वीडियो को काफी खूबसूरती से फिल्माया गया है. इसकी सिनेमैटोग्राफी और लोकेशन भी लोगों का ध्यान खींच रही है. वीडियो में प्रवेश को दुखी देखा जाता है, वह नीलम की याद में डिप्रेशन में चले जाते हैं. फिर दिखाया जाता है कि कैसे दोनों कभी एक दूसरे से बेहद मोहब्बत करते थे, लेकिन उनकी एक गलतफहमी ने सब कुछ खत्म कर दिया और नीलम की मौत ने सबकुछ छीन लिया. बाद में प्रवेश भी इस दुख को ज्यादा दिनों तक बर्दाशत नहीं कर पाते और उनकी भी मौत हो जाती है.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 करने के लिए किसने किया ओरी को मोटिवेट? खुद किया खुलासा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola