पश्चिम बंगाल : पंचायत चुनाव से पहले ममता से मात खा गयी BJP

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2018 11:59 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली/कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यहां की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से मात खा गयी. मई में होने वाले पंचायत चुनाव की प्रक्रिया और चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती से सुप्रीम कोर्ट ने इन्कार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट का सोमवार का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यहां की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से मात खा गयी. मई में होने वाले पंचायत चुनाव की प्रक्रिया और चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती से सुप्रीम कोर्ट ने इन्कार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट का सोमवार का यह फैसला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मांग की थी कि राज्य चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाये कि पंचायत चुनावों के नामांकन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाये. साथ ही तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों की कथित गुंडागर्दी रोकने के लिए मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ को तैनात किया जाये. सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि वह चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं कर सकता. हालांकि, सभी उम्मीदवार इस मामले में राहत के लिए पश्चिम बंगाल निर्वाचन आयोग जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल : पंचायत चुनाव में भाजपा को नहीं मिल रहे उम्मीदवार

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में नामांकन भरने की अंतिम तारीख आगे बढ़ाने से भी इन्कार कर दिया. जस्टिस आरके अग्रवाल और जस्टिस एएम सप्रे की पीठ ने कहा, ‘हमने चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं किया है, लेकिन सभी उम्मीदवारों को जरूरी राहत के लिए राज्य निर्वाचन आयोग जाने की आजादी दी है.’

भाजपा ने छह मार्च कोकोर्ट से कहा था कि पश्चिम बंगाल में ‘लोकतंत्र की हत्या’ की जा रही है, क्योंकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस व्यापक पैमाने पर चुनावी हिंसा में लिप्त है. आगामी पंचायत चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवारों को पर्चा दाखिल नहीं करने दे रही है. भाजपा ने यह भी आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सहायक पंचायत चुनाव पंजीकरण अधिकारी भाजपा उम्मीदवारों को नामांकन के फॉर्म देने से इन्कार कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल पंचायत चुनाव : भाजपा समर्थकों की धर-पकड़, 23 भाजपाई भेजे गये जेल, जानिए क्‍या कहना है तृणमूल का

पश्चिम बंगाल भाजपा ने नामांकन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की मांग की थी. राज्य में पंचायत चुनाव एक, तीन और पांच मई को होने हैं. वोटों की गिनती आठ मई को होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola