ePaper

डीएम ने जिले में बिजली-पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए की बैठक

Updated at : 21 Jun 2024 2:32 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने जिले में बिजली-पानी के दुरुपयोग को रोकने के लिए की बैठक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर जिलाधिकारी मुक्ता आर्य ने गुरुवार शाम अपने कार्यालय में सभी नगरपालिकाओं के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

सभी नगरपालिकाओं के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और इओ हुए शामिल

हुगली. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर जिलाधिकारी मुक्ता आर्य ने गुरुवार शाम अपने कार्यालय में सभी नगरपालिकाओं के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक का मुख्य उद्देश्य बिजली और पानी के दुरुपयोग को रोकने के साथ स्वच्छता सुनिश्चित करना था. इस दौरान डीएम ने कहा कि बिजली-पानी जैसे संसाधनों का सही तरीके से उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इनकी बर्बादी को रोकें. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक नगरपालिका, अपने क्षेत्र में बिजली और पानी के उपयोग की नियमित निगरानी करेगी. सभी उप जिला मजिस्ट्रेट को नगरपालिकाओं की गतिविधियों की निगरानी का कार्य सौंपा गया है. वे सुनिश्चित करेंगे कि सभी नगरपालिकाएं इन निर्देशों का पालन करें.जिलाधिकारी मुक्ता आर्य ने सभी अधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को बिजली और पानी के महत्व के बारे में बतायें और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में योगदान दें. बैठक में विभिन्न नगरपालिकाओं के अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola