सृष्टिनगर में महिलाओं ने लगाये फल देनेवाले पौधे

Updated at : 05 Jun 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
सृष्टिनगर में महिलाओं ने लगाये फल देनेवाले पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को सृष्टि नगर में समाजसेवी श्रीलता बनर्जी की अगुवाई में महिला मंडली ने फल देनेवाले पौधे लगा कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया.

विज्ञापन

आसनसोल.

विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को सृष्टि नगर में समाजसेवी श्रीलता बनर्जी की अगुवाई में महिला मंडली ने फल देनेवाले पौधे लगा कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया. मौके पर अयंतिका सरकार, अनिता तिवारी, नूतन साहा, बूलबूल मंडल, सोमा चटर्जी, संध्या सिन्हा आदि मौजूद थीं. श्रीलता बनर्जी ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण के संदेश के साथ आम, नींबू, जामुन के सैकडों पौधे लगाये गये. प्लास्टिक मुक्त विश्व बनाने का संदेश दिया गया. सृष्टि नगर में महिला मंडली की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया. उन्होंने आगे कहा कि इन पौधों का सरंक्षण कर उसे बड़ा किया जायेगा, जिससे सही मायने में पौधे लगाने का उद्देश्य साकार हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

AMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola