सीनियर डॉक्टर पर जूनियर की पिटाई का लगा आरोप, अस्पताल में बवाल

Edited by AMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में सीनियर डॉक्टर पर जूनियर डॉक्टर की पिटाई के आरोप के बाद सोमवार रात तनावपूर्ण स्थिति बन गयी.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में सीनियर डॉक्टर पर जूनियर डॉक्टर की पिटाई के आरोप के बाद सोमवार रात तनावपूर्ण स्थिति बन गयी. घटना ड्यूटी के दौरान हुई बतायी जा रही है, जिसके विरोध में जूनियर डॉक्टर आपातकालीन इकाई के सामने धरने पर बैठ गये. प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि एक सीनियर डॉक्टर ने ड्यूटी के दौरान जूनियर के साथ मारपीट की, जिससे सहकर्मियों में आक्रोश फैल गया. विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने आपातकालीन कक्ष के सामने धरना शुरू किया और आरोपी से सार्वजनिक माफी की मांग की. उनका कहना है कि माफी नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा.

बातचीत के बाद स्थिति सामान्य

मामले पर अस्पताल के उच्च अधिकारियों ने टिप्पणी नहीं की. घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव बना रहा, जो मंगलवार सुबह तक दिखा. बाद में बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हुई और सभी डॉक्टर काम पर लौट गए. बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. पंचानन कुंडू ने कहा कि रात में तनाव था, अब स्थिति ठीक है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola