टोटो चालक का शव बरामद, हत्यारोप में सड़क जाम

Edited by AMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

रानीगंज के वार्ड 91 के गिरजापाड़ा (काठगादा) इलाके में टोटो चालक राज भुईंया (24) का शव पड़ोस के एक कारखाने से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

रानीगंज.

रानीगंज के वार्ड 91 के गिरजापाड़ा (काठगादा) इलाके में टोटो चालक राज भुईंया (24) का शव पड़ोस के एक कारखाने से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गयी. घटना को लेकर परिजन व स्थानीय लोग इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगा रहे हैं.

हाइवे जाम कर प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

आक्रोशित लोगों ने शव को बांकुड़ा जाने वाले नेशनल हाइवे(एनएच) – 60 पर रख कर अवरोध किया, जिससे करीब एक घंटा तक यातायात प्रभावित रहा. प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की गिरफ्तारी व सजा की मांग की. भुईंया उत्थान समिति के पदाधिकारी सिंटू भुईंया भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

विवाद के बाद हत्या की आशंका

मृतक की मां राजवंती देवी के अनुसार शुक्रवार को मेजिया से लौटते समय टोटो चालकों के बीच यात्रियों को बैठाने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में रानीगंज तक बढ़ गया. परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में हत्या कर शव को बर्न स्टैंडर्ड(लाल कोठी) कारखाने में फेंक दिया गया. सूचना पाते ही रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझा कर जाम हटवाया. इस बीच, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है और विवाद से जुड़े टोटो चालकों को तलाश रही है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola